
Republic Day Parade 2025
Republic Day 2025 Parade Theme, Chief Guest, Tableaux and Security: भारत 26 जनवरी 2025 को अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। पूरे देश में गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जाएगा। इसके अलावा हर हर बार की तरह इस वर्ष भी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। गणतंत्र दिवस की परेड 26 जनवरी 2025 की सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। गणतंत्र दिवस की परेड दिल्ली में विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्य पथ से होते हुए लाल किले तक जाएगी। आइए जानतें हैं इस बार की परेड के कार्यक्रम, झाकियों, चीफ गेस्ट, थीम और सुरक्षा की जानकारी-
गणतंत्र दिवस 2025 मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शत करती हुई शानदार परेड निकाली जाएगी। इस बार यानी 76वें गणतंत्र दिवस की थीम 'स्वर्णिम भारत: विरासत और प्रगति' रखी गई है। बता दें कि इस बार की परेड 90 मिनट में पूरी हो जाएगी। परेड की शुरुआत 300 कलाकार करेंगे। जानकारी के अनुसार इस बार परेड में 31 झांकियां, 18 मार्चिंग कंटिजेंट और 15 बैंड शामिल होंगे। परेड में कुल 5,000 कलाकार कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
इतिहास में पहली बार देश की तीनों सेनाओं यानी थलसेना (Indian Army), नौसेना (Navy) और वायुसेना (Air force) की एक ही झांकी होगी। परेड में पहली बार सेना के तीनों अंगों की अलग-अलग झांकी नहीं निकाली जाएगी। देश की सेनाओं की संयुक्त झांकी निकालने का उद्देश्य तीनों सेनाओं के बीच बेहतर समन्वय और समझ को बढ़ावा देना है।
पगणतंत्र दिवस 2025 परेड में बिहार, मध्य प्रदेश, UP, आंध्र-प्रदेश, गुजरात, चंडीगढ़, गोवा, हरियाणा, और झारखंड सहित 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश की झांकी में महाकुंभ 2025 (Mahakumbh) के ऐतिहासिक महत्व और सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाया जाएगा। इसके अलावा बिहार की झांकी में नालंदा की विरासत और MP की झांकी में कूनो नेशनल पार्क दिखाया जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों की झांकिया भी समारोह की शोभा को बढ़ाएंगी।
गणतंत्र दिवस 2025 समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो (Prabowo Subianto) बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस बार पहली बार इंडोनेशिया का 352 सदस्यीय मार्चिंग और बैंड दल भी गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेगा। बता दें कि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो 1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बने थे।
गणतंत्र दिवस 2025 समारोह स्थल पर एंटी-ड्रोन (Anti Drone) प्रणाली लगाई गई है। अतिथियों को QR कोड के जरिए एंट्री दिया जाएगा। सेना के हेलिकॉप्टर गश्त करेंगे। इसके अलावा, NSG कमांडो, दिल्ली पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियां और DRDO के वैज्ञानिक भी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। ड्रोन, पैरा-ग्लाइडर और अन्य उड़ान उपकरणों पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही 14 कमांडो वाहन 'पराक्रम' की तैनाती भी की गई है।
Updated on:
24 Jan 2025 06:25 pm
Published on:
24 Jan 2025 02:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
