
Indian scientists discovered a new planet in a mysterious part of the universe
Research: भारतीय वैज्ञानिकों ने अनंत ब्रह्मांड में पृथ्वी जैसा नया ग्रह खोज निकाला है। भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (PRL) के शोधकर्ताओं ने नए ग्रह को टीओआई-6651बी (TOI 6651B) नाम दिया है। यह ग्रह पृथ्वी से लगभग पांच गुना बड़ा है। इसका सूर्य हमारे सूर्य से मिलता-जुलता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इसका द्रव्यमान पृथ्वी से लगभग 60 गुना ज्यादा है। ब्रह्मांड के जिस क्षेत्र में इस ग्रह की खोज की गई, उसे वैज्ञानिक नेप्यूनियन रेगिस्तान (Neptune Ragistan) कहते हैं। उस क्षेत्र में ऐसे किसी भी ग्रह का मिलना दुर्लभ है। PRL वैज्ञानिकों द्वारा की गई चौथी खोज है। इस ग्रह के अध्ययन से ग्रहों को निर्माण और उनके विकास के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है।
यह ब्रह्मांड में ऐसा रहस्यमय क्षेत्र है जहां इस द्रव्यमान के बहुत कम ग्रह मौजूद हैं। ऐसे में यह दुर्लभ मौका होगा जब यह पता लगाया जा सकेगा कि ऐसे ग्रह वहां आमतौर पर क्यों नहीं है? ग्रह का 87 फीसदी हिस्सा चट्टानों से भरा है और यह लौह पदार्थों से बना है। इसके शेष हिस्सों पर हाइड्रोजन और हीलियम का हल्का आवरण है।
यह ग्रह अपने सूर्य TOI-6651 की परिक्रमा 5.06 दिन के चक्र में पूरी करता है। जिसका अर्थ है कि इसका एक वर्ष पृथ्वी के करीब पांच दिन के बराबर होता है। इस ग्रह का सूर्य विशालकाय तारा है जो हमारे सूर्य से थोड़ा बड़ा और बेहद गर्म है।
Updated on:
29 Oct 2024, 10:32 AM IST
Published on:
29 Oct 2024, 8:02 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.