2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

EVM पर बोले आरजेडी प्रमुख, बैलेट पेपर पर चुनाव के पक्ष में बोले लालू यादव

RJD प्रमुख बोले "हमारी पार्टी अगले साल होने वाले बिहार चुनाव जीतेगी"। हमें बहुमत मिलेगा। चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाने चाहिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 29 Nov 2024, 3:58 PM IST

RJD के प्रमुख लालू यादव ने चुनाव के लिए लिए बात करते हुए कहा चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की जगह बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। साथ ही वे बोले "हमारी पार्टी अगले साल होने वाले बिहार चुनाव जीतेगी"। हमें बहुमत मिलेगा। चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाने चाहिए। बिहार में विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2025 में होने की संभावना है। आपको बता दें की महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव के बाद विपक्षी दल के नेताओं ने EVM पर सवाल उठाए हैं।

EVM पर उठे सवाल

हाल ही में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद विपक्षी नेताओं ने EVM पर सवाल खड़े किए। इससे पहले 26 नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की जगह बैलेट पेपर का इस्तेमाल करने की मांग करते हुए आरोप लगाया था कि "एससी, एसटी, ओबीसी और गरीब समुदायों के वोट बर्बाद हो रहे हैं। खड़गे बोले हम बैलेट पेपर पर मतदान चाहते हैं। उन्हें मशीन अपने घर, पीएम मोदी या अमित शाह के घर पर रखने दें… तब हमें पता चलेगा कि आप (BJP-NDA ) कहां खड़े हैं।

कांग्रेस की टिप्पणी

कांग्रेस ने भाजपा पर टिप्पणी करते हुए कहा बीजेपी 280 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी, जबकि उसके सहयोगी - एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने क्रमशः 57 और 41 सीटें जीतीं। महा विकास अघाड़ी - जिसमें शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का गुट और कांग्रेस शामिल हैं - ने सिर्फ 46 सीटें जीतीं।

ये भी पढ़े: फर्जी Loan Apps से हो सकते हो ठगी का शिकार, कहीं आप के साथ भी तो नहीं हो रही धोखाधड़ी