2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्जी Loan Apps से हो सकते हो ठगी का शिकार, कहीं आप के साथ भी तो नहीं हो रही धोखाधड़ी

McAfee की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में कई fake Loan Apps ने लोगों के साथ ठगी की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 29 Nov 2024, 1:24 PM IST

Fake Loan Apps: देशभर में ऑनलाइन फ्रॉड बढ़ते जा रहे है। स्कैमर्स हर रोज ठगने के नए तरीके ढूंढते है। ऐसे ही कई फर्जी ऐप्स है जिसके जरिए स्कैमर्स ठगी को अंजाम दे रहे है। McAfee की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में कई fake Loan Apps ने लोगों के साथ ठगी की है। इन फर्जी ऐप के जरिए स्कैमर्स यूजर्स की पर्सनल जानकारी और बैंक डिटेल चुराते हैं, जिससे धोखाधड़ी का जोखिम बढ़ गया है। McAfee ने 15 ऐसे फर्जी लोन ऐप की पहचान की है, जिन्हें लाखों लोगों ने डाउनलोड किया है।

क्या है रिपोर्ट?

Macfee की रिपोर्ट के मुताबिक, पूरी दुनिया में 15 फर्जी लोन ऐप्स को लगभग 8 मिलियन यानी 80 लाख यूजर्स यूज करते है। इनमे से ज्यादातर ऐप्स Google Play Store पर है और कुछ ऐसे है जिन्हे स्टोर से हटा दिया गया है।

न दें परमिशन

कुछ ऐप्स अभी भी यूजर्स के फोन में मोजूद हैं। ये फर्जी लोग ऐप्स स्टॉल होने पर कई तरह की परमिशन मांगती हैं। आपको इसके लिए मैसेज, कैमरा, माइक्रोफोन और लोकेशन का एक्सेस देना होगा। लेकिन कई लोग बिना सोचे समझे इसकी परमिशन दे देते हैं। एक बार ऐप को एक्सेस मिल जाता है तो ये ऐप बैंकिंग के लिए जरूरी वन-टाइम पासवर्ड सहित आपके जरूरी डेटा को आसानी से चुराया जा सकता है।

ये भी पढ़े: आनुवांशिक गड़बड़ी का जन्म से पहले नहीं लगा सके सुराग