
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार में चल रहा नाटक खत्म हो गया है। कांग्रेस और राजद के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। यहां कांग्रेस सिर्फ 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वहीं 26 सीटों पर राजद चुनाव लड़ेगी। वामपंथ पार्टी के हिस्से पांच लोकसभी सीटें आई हैं। बंटवारे में कांग्रेस को पूर्णिया (Purnia) सीट नहीं मिली है। पप्पू यादव (Pappu Yadav) भी पूर्णिया से ही टिकट चाह रहे हैं। बिहार में महागठबंधन (Bihar Grand Alliance Meeting) के बीच राज्य की 40 लोकसभा सीटों (Loksabha Elections 2024) के बंटवारे को लेकर सहमति बनने के बाद इसका आधिकारिक ऐलान किया गया।
बिहार महागठबंधन की बैठक दिल्ली में भी हुई थी। इसमें सीट बंटवारा सबसे अहम मुद्दा रहा। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस ने 9 सीटों पर ही चुनाव लड़ा और एक सीट पर जीत हासिल हुई। वहीं आरजेडी एक भी सीट हासिल नहीं कर सकी थी। उस लोकसभा में एनडीए ने 40 में से 39 सीटें जीती थीं। बीजेपी ने 17 सीटों, नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड सिर्फ एक सीट कम जीती और लोक जनशक्ति पार्टी सभी छह सीटों पर चुनाव जीत गई थी।
Updated on:
29 Mar 2024 01:30 pm
Published on:
29 Mar 2024 01:29 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
