7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, राजस्थान के दो लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार को चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार में सवार राजस्थान के दो पर्यटकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।  

less than 1 minute read
Google source verification
Car accident

Car

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार को चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार में सवार राजस्थान के दो पर्यटकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बताया कि पर्यटक जयपुर से मनाली जा रहे थे।

दुर्घटना में मृतकों की पहचान भूपेंद्र चौधरी और अरिहंत छाजरे के रूप में हुई है। इस दुर्घटना में घायल लक्ष्मण को इलाज के लिए शिमला से लगभग 200 किलोमीटर दूर मंडी के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बताया है कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण यह है कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इसके कारण वाहन सड़क से नीचे की तरफ लुढ़क गया। वाहन एक निर्माणाधीन पुल की लोहे की सलाखों में फंस गया।

यह भी पढ़ें :वायु सेना ने आधी रात में किया इजरायल जैसा ऑपेरशन, करगिल एयरस्ट्रिप पर उतार दिए गरुण कमांडो, जानिए पूरी कहानी और देखिए Video