9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Road Jam in Haryana Today: पुलिस लाठीचार्ज के बाद किसानों ने नेशनल हाईवे किया ब्लॉक, कांग्रेस ने की निंदा

  Road Jam in Haryana Today: पुलिस लाठीचार्ज से नाराज किसानों ने करनाल में नेशनल हाईवे को ब्लाक कर दिया। एसकेएम ने सभी से हरियाणा सरकार के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है।

2 min read
Google source verification
Police Lathicharge on Farmers

Police Lathicharge on Farmers

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले नौ माह से ज्यादा समय ये जारी किसान आंदोलन ( Farmers Protest ) आज हरियाणा में अचानक उग्र हो गया। हरियाणा पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित में करने के लिए करनाल के बस्तर टोल प्लाजा इलाके में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज किया। इस घटना से नाराज किसानों ने आज हरियाणा में नेशनल हाईवे को ब्लॉक ( Road jam in Haryana today ) कर दिया है। करनाल में पुलिस लाठीर्चाज की घटना की कांग्रेस ने निंदा की है।

करनाल के बस्तर टोल प्लाजा के पास किसान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में आगामी नगर निगम चुनावों पर एक बैठक का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने किसानों को हटाने का प्रयास किया। इस दौरान स्थिति बेकाबू होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

फिर खून बहाया किसान का
हरियाणा में आंदोलनकारी किसानों पर लाठीचार्ज की घटना सामने आने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने ट्विट कर निशाना साधा है। अपने ट्विट में राहुल गांधी ने लिखा है कि फिर ख़ून बहाया है किसान का, शर्म से सर झुकाया हिंदुस्तान का! राहुल गांधी ने एक घायल किसान की तस्वीर भी साझा की है। सफेद कुर्ता-पायजामा पहने किसान के सर से खून निकल रहा है और उसके पड़े खून में लाल हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्विट कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज की घटना को गलत करार दिया है।

करनाल के बस्तर टोल प्लाजा के पास किसान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में आगामी नगर निगम चुनावों पर एक बैठक का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने किसानों को हटाने का प्रयास किया। इस दौरान स्थिति बेकाबू होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

Read More: 5 सिंतबर को किसान करने जा रहे देश की सबसे बड़ी पंचायत, जानिए क्या है पूरा प्लान

एसकेएम ने की हाइवे ब्लॉक करने की अपील

इस घटना के के बाद संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने करनाल में किसानों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ सभी से एकजुट होने और नेशनल हाईवे को ब्लॉक करने की अपील की है। ताजा अपडेट के मुताबिक करनाल में शनिवार को पुलिस लाठीचार्ज की कार्रवाई में बड़ी संख्या में किसान घायल हुए हैं। जिसके बाद राज्य के कई टोल प्लाजा पर किसान बड़ी संख्या में जमा हो गए और नेशनल हाईवे को ब्लॉक कर दिया।

प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा

कांग्रेस ने करनाल में प्रदर्शन कर रहे किसान आंदोलन ( Kisan Andolan ) पर पुलिस लाठीचार्ज की घटना की निंदा की है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि सत्ताधारी पार्टी भाजपा के लिए ये घटना ताबूत में कील साबित होगी।

Read More: पंजाब में किसान आंदोलन के चलते ट्रेनें रद्द, मार्ग परिवर्तित

हिसार के बाद दूसरी घटना

किसान आंदोलन ( Kisan Andolan ) के तहत करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज मई में हिसार में हुई घटना के बाद दूसरी घटना है। मई में भी स्थिति बेकाबू होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लिया था। घटना के समय हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कोविड-19 रोगियों के लिए 500 बिस्तरों वाले अस्पताल के उद्घाटन के लिए हिसार शहर का दौरा किया था।