2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब में किसान आंदोलन के चलते ट्रेनें रद्द, मार्ग परिवर्तित

- उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में ट्रेनों की आवाजाही हुई प्रभावित  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Sanjeev Kumar Singh

•

Updated: 23 Aug 2021, 9:20 PM IST

पंजाब में किसान आंदोलन के चलते ट्रेनें रद्द, मार्ग परिवर्तित

पंजाब में किसान आंदोलन के चलते ट्रेनें रद्द, मार्ग परिवर्तित

सूरत.

पंजाब में किसान आंदोलन के कारण उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होने से पश्चिम रेलवे की कुछ और विशेष ट्रेनें रद्द, मार्ग परिवर्तित की गई है।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने बताया कि पंजाब में किसान आंदोलन के कारण ट्रेनें प्रभावित हुई है। ट्रेन संख्या 04671 बांद्रा टर्मिनस- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्वराज एक्सप्रेस स्पेशल 20 अगस्त, 02919 डॉ. अम्बेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल 23 अगस्त, 04696 अमृतसर-कोचुवेली एक्?सप्रेस स्पेशल 22 अगस्त को रद्द है।

02903 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेम्पल मेल स्पेशल 22 अगस्त को निर्धारित समय शाम 6.45 बजे को उसी दिन रात 9.15 बजे रवाने करने के लिए रीशिड्यूल किया है। 02903 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेम्पल मेल स्पेशल 22 अगस्त को परिवर्तित मार्ग वाया फिल्लौर- नकोदर के रास्ते चलाई जाएगी। 02919 डॉ. अम्बेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल 22 अगस्त को परिवर्तित मार्ग वाया फिल्लौर- नकोदर के रास्ते चलाई जाएगी। 09027 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर स्पेशल 21 अगस्त को परिवर्तित मार्ग वाया फिल्लौर-नकोदर के रास्ते चलाई जाएगी। 02926 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस पश्चिम एक्सप्रेस स्पेशल 22 अगस्त को परिवर्तित मार्ग वाया नकोदर-फिल्लौर के रास्ते चलाई जाएगी।

04671 बांद्रा टर्मिनस-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्वराज एक्सप्रेस स्पेशल 22 अगस्त को परिवर्तित मार्ग वाया फिल्लौर-नकोदर के रास्ते चलाई जाएग। 04678 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-हापा सर्वोदय स्पेशल 23 अगस्त को परिवर्तित मार्ग वाया नकोदर-फिल्लौर के रास्ते चलाई जाएगी। 02920 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल 23 अगस्त को परिवर्तित मार्ग वाया नकोदर-फिल्लौर के रास्ते चलाई जाएगी। 02925 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस स्पेशल चंडीगढ़ स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट की गई।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात