45 केंद्रों पर मौजूद रहेंगे मंत्री और नेता
मोदी सरकार ने सभी सीनियर मंत्रियों को अलग-अलग केंद्रों पर होने वाले रोजगार मेले में मौजूद रहने को कहा है। पीयूष गोयल मुंबई, अनुराग सिंह ठाकुर शिमला और ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल, हरदीप सिंह पुरी कपूरथला, धर्मेंद्र प्रधान भुवनेश्वर में रहेंगे। इसके अलावा निर्मला सीतारमण चेन्नई, नरेंद्र सिंह तोमर रतलाम, अश्विनी वैष्णव जयपुर, में लगने वाले रोजगार मेले में मौजूद रहेंगे।
इनको मिल सकेगा अप्वाइंटमेंट लेटर
भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के साथ ही केंद्र सरकार की योजना है कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अधिक से अधिक भर्तियां की जाएगी। सबसे ज्यादा खाली पद सीएपीएफ में भरे जाएंगे। वहीं स्टेनोग्राफर, क्लर्क, एसआई, कांस्टेबल, टैक्ट सहायक सहित विभिन्न पदों पर चयनित युवाओं को 5वें रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।