12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शादी और अन्य स्वार्थ के कारणों के लिए हिन्दू धर्म को बदलना बताया गलत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शादी और अन्य स्वार्थ के कारणों के लिए हिन्दू धर्म को बदलने को गलत बताया है।
less than 1 minute read
Google source verification
screenshot_2021-10-11_mohan_bhagwat_-_google_search.png

नई दिल्ली। आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मोहन भागवत ने हिन्दू लड़कों और लड़कियों के धर्म बदलने पर चिंता ज़ाहिर करते हुए इस पर सवाल उठाया है। साथ ही उन्होंने शादी और अन्य स्वार्थ के कारणों के लिए हिन्दू धर्म के लड़कों और लड़कियों के धर्म बदलने को सरासर गलत बताया है।

यह भी पढ़े - संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- प्लानिंग के तहत 1930 से बढ़ाई गई मुस्लिमों की आबादी

अपने धर्म पर गर्व करने का दिया संदेश

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने किसी भी कारण से हिन्दू धर्म को बदलने को सरासर गलत बताया है। उन्होंने ऐसा करने वालों को भी गलत बताया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा - "हम लोग अपने बच्चों को तैयार नहीं करते हैं। हमें अपने बच्चों को खुद पर और अपने हिन्दू धर्म पर गर्व करना सिखाना ज़रूरी है।"

यह भी पढ़े - संघ प्रमुख भागवत करेंगे संघ की गतिविधियों की समीक्षा

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग