10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना अलर्टः अब RT-PCR टेस्ट रिपोर्ट के बिना चीन सहित इन 6 देशों से भारत नहीं आ सकेंगे यात्री

Corona Guideline in India: चीन-जापान के बाद भारत में कोरोना के मामलों में हुई बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार अलर्ट मोड पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नया आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार चीन-जापान सहित 6 देशों से भारत में आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है।

2 min read
Google source verification
covid_guideline_in_india.jpg

RT-PCR Test made mandatory for flyers coming from China, Hong Kong, Japan, South Korea, Singapore and Thailand

Corona Guideline in India: चीन, जापान सहित दुनिया के कई देशों में कोरोना से हाहाकार मचा है। कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन BF-7 इन देशों में काफी तेजी से फैल रहा है। इधर भारत में भी कोरोना के नए मामले बढ़ने लगे है। एक्सपर्ट का दावा है कि भारत में जनवरी लास्ट तक कोरोना पीक पर हो सकता है। इधर पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 268 नए मामले सामने आए, जबकि पिछले दिन यह संख्या 188 थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को ये जानकारी दी। सक्रिय मामलों की संख्या 3,552 है, जो देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.01 प्रतिशत है। साप्ताहिक सकारात्मक दर वर्तमान में 0.17 प्रतिशत है, जबकि दैनिक सकारात्मक दर 0.11 प्रतिशत है। कोरोना के मामलों में हुई बढ़ोतरी को देखते हुए भारत में नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इस गाइडलाइन के नियम 1 जनवरी से लागू होंगे।


स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर नई गाइडलाइन की दी जानकारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नया आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार चीन-जापान सहित 6 देशों से भारत में आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। यह नियम एक जनवरी 2023 से लागू होगा। नियम के बारे में स्वास्थ्य मंत्री ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी।

इन छह देशों से आने वालों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर कहा है कि 1 जनवरी 2023 से चीन हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। उन्हें यात्रा से पहले अपनी रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

विदेशों से आने वाले यात्रियों से फैल सकता है कोरोना

बीते कुछ दिनों में विदेशों से आने वाले यात्रियों में कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिली है। बिहार के बोधगया में दलाई लामा के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे 12 विदेशी कोरोना संक्रमित मिले। इसके अलावा देश के कई अलग-अलग शहरों में भी विदेशों से आए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

कोरोना के नजरिए से अगले 40 दिन महत्त्वपूर्ण

ऐसे में भारत में भी कोरोना से चीन-जापान जैसे हालात नहीं हो इसके लिए केंद्र सरकार ने चीन, जापान सहित छह देशों से आने वाले यात्रियों के लिए आरपीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। केंद्र ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब इससे एक दिन पहले बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने बताया था कि अगले 40 दिन महत्वपूर्ण हैं क्योंकि भारत में कोविड-19 के मामले जनवरी में तेजी से बढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें - भारत में भी बढ़ने लगे Covid के मामले, एक्सपर्ट का दावा- जनवरी में आएगा पीक