
Ruckus in Congress over Ghulam Nabi Azad Padma Bhushan Award
केंद्र सरकार ने इस वर्ष के पद्म पुरस्कारों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को भी सूची में शामिल किया है। गुलाम नबी आजाद को इस वर्ष पद्म भूषण अवॉर्ड से नवाजा जा रहा है। हालांकि उनके नाम की घोषणा के साथ ही कांग्रेस में घमासान शुरू हो गया है। गुलाम को पद्म भूषण दिए जाने को लेकर जहां कांग्रेस के कद्दावर नेता और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने खुशी जाहिर करते हुए कांग्रेस पर ही तंज कसा है वहीं जयराम रमेश ने बुद्धदेब भट्टाचार्य के बहाने गुलाम नबी आजाद को आड़े हाथों लिया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने को लेकर अपनी ही पार्टी कांग्रेस पर तंज कसा है। सिब्बल ने व्यंग्य करते हुए कहा, 'यह विडंबनापूर्ण है कि कांग्रेस को गुलाम नबी आजाद की सेवाओं की जरूरत नहीं है, जबकि देश उनके योगदान का सम्मान कर रहा है।'
वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर कहा, 'गुलाम नबी आजाद पदम भूषण से सम्मानित। बधाई भाईजान। विडंबना यह है कि कांग्रेस को उनकी सेवाओं की आवश्यकता नहीं है, लेकिन देश सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान का सम्मान कर रहा है।'
यह भी पढ़ें - नहीं चाहिए अवार्ड! इन्होंने ठुकरा दिया पद्म सम्मान, जानिए क्या है वजह
एक तरफ कपिल सिब्बल ने गुलाम नबी आजाद का समर्थन किया तो दूसरी तरफ कांग्रेस पर एक बार फिर हमला बोल दिया। दरअसल सिब्बल जी23 के नेताओं में से एक हैं जो पहले भी कांग्रेस में बदलाव को लेकर कई बार मोर्चा खोल चुके हैं। हालांकि पार्टी में अब यह समूह सक्रिय नहीं है।
यह भी पढ़ें - पद्मश्री दुर्गाबाई ने खर्च चलाने घरों में किया झाड़ू-पोंछा, लॉकडाउन में लेना पड़ा कर्ज
जयराम रमेश ली चुटकी
कांग्रेस के दूसरे वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण दिए जाने को लेकर सीधे तो तंज नहीं कसा लेकिन उन्होंने पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य के बहाने जरूर चुटकी ली। दरअसल बुद्धदेव भट्टाचार्य ने पद्म सम्मान लेने से इनकार कर दिया है ऐसे में जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए कहा कि, 'सही फैसला किया, वह आजाद रहना चाहते हैं न कि गुलाम।'
12 वर्ष बाद कांग्रेस नेता को सम्मान
बता दें कि साल 2008 के बाद पद्म पुरस्कार पाने वाले गुलाम नबी आजाद दूसरे कांग्रेसी नेता हैं। 2008 में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को पद्म विभूषण से नवाजा गया था। उस दौरान वे यूपीए सरकार में मंत्री भी थे। इसके अलावा प्रणब मुखर्जी को 2019 में भारत रत्न से भी नवाजा गया था।
Published on:
26 Jan 2022 03:42 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
