8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

5 ट्रिलियन में जीरो को लेकर सुर्खियों में आए संबित पात्रा 2019 की डगर में हुए थे फेल, क्या 2024 में फहराएंगे जीत का परचम

Sambit Patra: संबित पात्रा एक भारतीय राजनीतिज्ञ और सर्जन हैं। वह 2014 से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में कार्य कर रहे है और वर्तमान में पर्यटन विभाग में अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

3 min read
Google source verification
Sambit Patra

Sambit Patra

Sambit Patra: ओडिशा में श्रीजगन्नाथ जी के धाम पुरी में इस समय जगन्नाथ के दो प्रतीक चिह्नों शंख (BJD का चिन्ह) और पद्म (कमल का फूल BJP का चिन्ह) के बीच सीधी चुनावी टक्कर दिख रही है। BJP की तरफ से इनके राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा मैदान में हैं, तो बीजू जनता दल (BJD) ने पूर्व आईपीएस और मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर अरूप पटनायक को मैदान में उतारा है। संबित पात्राने पिछली बार BJD के पिनाकी मिश्रा को कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन वह 11,700 वोटों से हार गए थे। वहीं दूसरी ओर अरूप पटनायक पिछली बार भुवनेश्नर से BJD के टिकट चुनावी मैदान में थे, लेकिन उन्हें BJP की पूर्व आईएएस अधिकारी अपराजिता सारंगी के सामने हार का सामना करना पड़ा। इस बार BJD ने उनकी सीट बदलते हुए उन्हें भुवनेश्वर की बजाय पुरी से उतारने का फैसला किया। इस बार कांग्रेस की ओर से जयनारायण पटनायक मैदान में हैं। हालांकि कांग्रेस ने पहले यहां पत्रकार से राजनीति में आईं सुचरिता मोहंती को टिकट दिया था। मोहंती ने पार्टी की ओर से फंड न मिलने की बात कहते हुए टिकट वापस कर दिया।


मेडिकल और UPSC परीक्षा पास हैं संबित पात्रा

संबित पात्रा का जन्म एक उड़िया परिवार में रवीन्द्र नाथ पात्रा के यहाँ 13 दिसंबर 1974 को बोकारो स्टील सिटी में हुआ था, जो उस समय बिहार राज्य के धनबाद जिले का हिस्सा था, जो अब झारखंड के बोकारो जिले का एक हिस्सा है। उनके पिता बोकारो स्टील प्लांट में काम करते थे। उन्होंने अपनी प्राथमिक और इंटरमीडिएट की पढ़ाई चिन्मय विद्यालय, बोकारो से की। उन्होंने 1997 में संबलपुर के वीर सुरेंद्र साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च से एमबीबीएस (MBBS) और 2002 में कटक के श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से जनरल सर्जरी में मास्टर ऑफ सर्जरी (MS) किया पात्रा ने 2003 में UPSC द्वारा आयोजित संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की थी और एक चिकित्सा अधिकारी के रूप में हिंदू राव अस्पताल में शामिल हुए थे। संबित पात्रा की पहली नौकरी हिंदू राव अस्पताल में थी।

संबित पात्रा का राजनीतिक करियर

1- संबित पात्रा को 2010 में दिल्ली BJP का प्रवक्ता नियुक्त किया गया।

2- संबित पात्रा ने 2012 में दिल्ली के कश्मीरी गेट से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में नगर निगम चुनाव लड़ा, लेकिन चुनाव हार गए।

3- संबित पात्रा ने 2014 में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार किया और राष्ट्रीय टेलीविजन पर एक जाना माना चेहरा बन गए। 2014 के चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद संबित पात्रा को BJP का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया।

4- संबित पात्रा को 2017 में ACC (कैबिनेट की नियुक्ति समिति) की ओर से ONGC के गैर-आधिकारिक निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।

5- संबित पात्रा ने 2019 में पुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन बीजू जनता दल (BJD) के पिनाकी मिश्रा से 11,700 वोटों से हार गए।

ये भी पढ़ें:वो सीट जहां मुख्यमंत्री के बेटे की हार-जीत से तय होगा पार्टी का भविष्य, जनता करेगी असली नकली शिवसेना का फैसला