22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Satya Nadella Net worth: कितने अमीर हैं Microsoft CEO सत्या नडेला? सैलरी जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Satya Nadella Net Worth: सत्या नडेला को माइक्रोसॉफ्ट का सीईओ बनाया गया था तब कंपनी कई तरह की परेशानियों से गुजर रही थी। सत्या नडेला ही वो शख्सियत हैं जिन्होंने कंपनी को ऊंचा मुकाम दिलाया। आइए जानते हैं Microsoft CEO कितना कमाते हैं-

2 min read
Google source verification
Microsoft CEO Satya Nadella Net Worth

Microsoft CEO Satya Nadella Net Worth

Microsoft CEO Satya Nadella Net Worth: टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के सर्वर में आई गड़बड़ी ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया। इस परेशानी पर कंपनी के CEO सत्या नडेला का रिएक्शन भी सामने आया। X पर नडेला ने कहा कि हम इस यूजर्स को उनके सिस्टम को सुरक्षित रूप से ऑनलाइन वापस लाने के लिए क्राउडस्ट्राइक (CrowdStrike) को टेक्निकल सपोर्ट दे रहे हैं। बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट दुनिया की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। मार्केट कैप की बात की जाए तो ये 3.272 ट्रिलियन डॉलर है। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला भारतीय मूल के हैं। वह 2014 में कंपनी के सीईओ बने थे। सत्या नडेला को माइक्रोसॉफ्ट का सीईओ बनाया गया था तब कंपनी कई तरह की परेशानियों से गुजर रही थी। सत्या नडेला ही वो शख्सियत हैं जिन्होंने कंपनी को ऊंचा मुकाम दिलाया।

सत्या नडेला का भारत से कनेक्शन (Satya Nadella Education)

सत्या नडेला का जन्म हैदराबाद में साल 1967 में हुआ था। नडेला के पिता एक प्रशासनिक अधिकारी और मां संस्कृत की लेक्चरर थीं। प्रारंभिक शिक्षा हैदराबाद पब्लिक स्कूल से करने के बाद साल 1988 में मनिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद कंप्यूटर साइंस में MS करने के लिए US चले गए। उन्होंने 1996 में शिकागो के बूथ स्कूल ऑफ बिजनस से MBA किया। सत्या नडेला ने सन 1992 में अनुपमा से विवाह किया। सत्य नडेला क्रिकेट के बहुत बड़े प्रशंसक है।

कितने अमीर हैं सत्या नडेला? (Satya Nadella Net Worth)

सत्या नडेला की नेटवर्थ करीब 7 हजार 500 करोड़ है। फाइनेंशियल ईयर 2023 में नडेला को 4.85 करोड़ डॉलर यानी 4 अरब 3 करोड़ 64 लाख 63 हजार 425 रुपये की सैलरी मिली। इसमें 25 लाख डॉलर नडेला की बेसिक सैलरी है और 64 लाख डॉलर से ज्यादा का बोनस शामिल है। वहीं दूसरा इन्हें कंपनसेशन मिला है।

सीईओ नडेला प्रोफेशनल सोशल नेटवर्क लिंक्डइन (Linkedin) के सीईओ रयान रोसलांस्की (Ryan Roslansky) से बातचीत के दौरान नडेला ने बताया कि साल 1992 में माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी मिली थी। वह एक युवा इंजीनियर के तौर पर कंपनी से जुड़े थे, तब उन्होंने यह एक दम नहीं सोचा था कि एक दिन वह उसी कंपनी के CEO भी बन सकते हैं। नडेला ने अपना अनुभव साझा करते बताया कि मुझे याद है कि मैं माइक्रोसॉफ्ट के ऑफिस में प्रवेश कर रहा था और सोच रहा था कि यह मुझे मिल सकने वाली दुनिया की सबसे शानदार नौकरी है।

यह भी पढ़ें: BYJU’S पर लग जाएगा ताला, BCCI के साथ विवाद ने तोड़ी कमर, रविंद्रन बोले- ‘हजारों लोग खो देंगे जॉब’