29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Elections 2024: शास्त्र साक्षी हैं, जो शक्ति को खत्म करना चाहते हैं, उनका विनाश होता है – पीएम मोदी

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के सेलम में मंगलवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए इंडी गठबंधन पर फिर से जमकर निशाना साधा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 19 Mar 2024, 4:25 PM IST

pm_modi_1.jpg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के सेलम में मंगलवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए इंडी गठबंधन पर फिर से जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने राहुल गांधी की शक्ति से लड़ाई वाले बयान पर फिर एक बार उन्हें आड़े हाथों लेते हुए मंच से कहा कि हमारे शास्त्र साक्षी हैं कि विनाश उनका होता है, जो शक्ति को खत्म करने का विचार रखते हैं। हालांकि, राहुल गांधी अपने इस बयान पर सफाई दे चुके हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।

मिशन दक्षिण पर हैं पीएम मोदी

बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी मिशन दक्षिण पर हैं। इससे पहले उन्होंने केरल के पलक्कड़ में अपने उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान पीएम मोदी के यहां पहुंचने पर लोगों ने 'भारत माता की जय' और 'मोदी-मोदी' के नारे भी लगाए। पहली बार दक्षिण के राज्य खासकर तमिलनाडु में पीएम मोदी के रोड शो में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिली। इस रोड शो के दौरान पीएम मोदी जब लोगों का अभिवादन कर रहे थे तो लोग भावुक हो रहे थे।

तमिलनाडु तय कर चुका है 19 अप्रैल को एक-एक वोट भाजपा को जाएगा

रोड शो के समाप्त होने के बाद जब पीएम मोदी सेलम में जनसभा के लिए मंच पर पहुंचे तो उन्होंने यहां से कहा, "तमिलनाडु में भाजपा को मिल रहा ये जनसमर्थन पूरा देश देख रहा है, पूरा देश इसकी चर्चा भी कर रहा है। एनडीए और मोदी को ये जो जनसमर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है, इसने डीएमके सरकार की नींद उड़ा दी है। अब तमिलनाडु ये तय कर चुका है कि 19 अप्रैल को एक-एक वोट भाजपा को जाएगा, एनडीए को जाएगा। अब तमिलनाडु ये तय कर चुका है- अबकी बार 400 पार!''

इंडी एलायंस वाले लोग बार-बार, जानबूझकर हिंदू धर्म का अपमान करते हैं

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, ''अभी तो चुनाव अभियान की शुरुआत हुई है। लेकिन इंडी एलायंस के प्लान मुंबई में हुई उनकी पहली रैली में ही खुलकर सामने आ गए हैं। ये कह रहे हैं कि हिंदू धर्म की जिस शक्ति में आस्था होती है, उन्हें इस शक्ति का विनाश करना है। हिंदू धर्म में शक्ति किसे कहते हैं, ये तमिलनाडु का हर व्यक्ति जानता है।''

पीएम मोदी ने कहा, ''इंडी एलायंस वाले लोग बार-बार, जानबूझकर हिंदू धर्म का अपमान करते हैं। हिंदू धर्म के खिलाफ इनका हर बयान बहुत सोचा समझा हुआ होता है। आप देखिए, और किसी धर्म का अपमान डीएमके और कांग्रेस का इंडी एलायंस कभी नहीं करता, किसी और धर्म के खिलाफ इनकी जुबान से एक शब्द नहीं निकलता। लेकिन हिंदू धर्म को गाली देने में ये एक सेकंड नहीं लगाते। इन्होंने तमिल संस्कृत के प्रतीक पवित्र संगोल की संसद में स्थापना का विरोध किया।''

ये भी पढ़ें: West Bengal: 24 घंटे भी DGP के पोस्ट पर नहीं रह सके विवेक सहाय, चुनाव आयोग ने अब इन्हें दी जिम्मेदारी