11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SEBI ने शेयर बाजार को लेकर किया बड़ा खुलासा, कुंवारों के मुकाबले ज्यादा मुनाफा कमा रहे शादीशुदा

SEBI ने बताया है कि ​विवाहित ट्रेडर कई क्षेत्रों में अपने अविवाहित समकक्ष से बेहतर कमाई कर रहे हैं। 2019 से 2023 के तक डेटा अध्धयन से पता चला है कि विवाहित लोगों ने कम घाटा उठाया है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (Sebi) ने एक आश्चर्यजनक खुलासा किया है। प्रतिदिन के होने वाले कारोबार यानी इंट्रा डे ट्रेडिंग में पैटर्न में ऐसा तथ्य बताया है जो कि हर किसी को ही हैरान कर देगा। नियामक संस्था ने जानकारी दी है​ कि विवाहित और अविवाहित के साथ पुरुष व महिला ट्रेडर के घाटे मुनाफे में काफी अंतर है। बोर्ड ने बताया है कि ​विवाहित ट्रेडर कई क्षेत्रों में अपने अविवाहित समकक्ष से बेहतर कमाई कर रहे हैं। 2019 से 2023 के तक डेटा अध्धयन से पता चला है कि विवाहित लोगों ने कम घाटा उठाया है। 2023 में 75 फीसदी अविवाहित घाटे में रहे वहीं करीब 67 फीसदी विवाहित ही घाटे में रहे।

शेयर बाजार में अनुभव बोल रहा है…

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (Sebi) ने बताया है कि आयु जिसकी जितनी कम रही। उस शख्स का नुकसान भी उतना ज्यादा रहा। वहीं जिसकी आयु ज्यादा थी उसका नुकसान भी कम रहा। 2023 के आंकड़ों के मुताबिक 60 वर्ष से अधिक के लोगों का 53 प्रतिशत नुकसान था। वहीं 20 वर्ष से कम उम्र वालों का नुकसान 81 फीसदी तक पहुंच गया।

शेयर बाजार में मुनाफा कमाने में आगे हैं महिलाएं

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (Sebi) ने 2023 के आंकड़ों को विश्लेषण कर बताया है कि महिलाएं पुरुषों से मुनाफा कमाने में आगे हैं। एक करोड़ रुपए से अधिक वार्षिक इंट्राडे टर्नओवर करने वाले पुरुषों को करीब 38,570 रुपए का नुकसान हुआ। वहीं महिलाओं को 22 हजार 153 रुपए का नुकसान हुआ। महिलाओं के इंट्रा डे ट्रेडिंग में कमी आई है। यह 20 फीसदी से घटकर मात्र 16 फीसदी रह गई है।