
Section 144 Implemented in Patna From 23 to 25 August After Lathicharge on CTET Candidate
Section 144 in Patna: पटना में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के बाद तनाव का माहौल हो गया है। इसे देखते हुए पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने राजधानी में मंगलवार से अगले 3 दिनों तक के लिए धारा 144 लागू कर दिया है। पूरे शहर में 23 से 25 अगस्त तक के लिए धारा 144 लागू किया गया है। डीएम ने धारा 144 का आदेश जारी करते हुए कहा कि धरने के लिए तय जगह गर्दनीबाग को छोड़कर पटना सदर अनुमंडल के किसी अन्य इलाके में धरना, प्रदर्शन या जुलूस नहीं निकाला जाएगा।
इधर अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज का वीडियो वायरल होने के बाद लाठी चलाने वाले अधिकारी के खिलाफ जांच के निर्देश जारी कर दिये गए है। मालूम हो कि सोमवार को पटना में हाथ में तिरंगा लिए प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर एडीएम केके सिंह ने लाठीचार्ज किया था। जिसका वीडियो वायरल है। वायरल वीडियो में एडीएम अभ्यर्थी पर बुरी तरह से लाठी चलाते दिख रहे हैं।
यह वीडियो वायरल होने के बाद नवगठित महागठबंधन सरकार पर सवाल उठने लगा था। जिसके बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जांच के आदेश दिए। तेजस्वी ने शिक्षक अभ्यर्थियों को भी संयम रखने को कहा है। तिरंगे के अपमान और अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की घटना के तस्वीरों को देखते हुए बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि जो तस्वीरें सामने आई हैं वह बेहद दुखद हैं। मैंने पटना के डीएम से बात की है. मामले में तत्काल जांच टीम गठित कर दोषी अधिकारी के ऊपर एक्शन लिया जाएगा।
बताते चले कि सोमवार को राजधानी पटना में नियोजन की मांग पर एसटीईटी पास शिक्षक अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया था। डाकबंगला चौराहा पर प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। पटना के एडीएम द्वारा एक युवक को बर्बरता से पीटने की तस्वीरें सामने आने के बाद से भाजपा ने सरकार को घेरा है। वहीं उपमुख्यमंत्री ने लाठीचार्ज को लेकर जांच का आदेश दे दिया है।
Updated on:
23 Aug 2022 09:47 am
Published on:
23 Aug 2022 09:43 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
