
पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को आज एसीबी कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे दिया गया है। उनके जेस जाने के बाद सुरक्षा की दृष्टी से पूरे आंध्र प्रदेश में निषेधाज्ञा लागू कर दिया गया है।
एहतियातन लागू किया गया निषेधाज्ञा
एन. चंद्रबाबू नायडू को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के तुरंत बाद आंध्र प्रदेश पुलिस ने एहतियातन राज्यभर में रैलियों और बैठकों पर प्रतिबंध लगाते हुए निषेधाज्ञा लागू कर दी है। ये आदेश स्पष्ट रूप से विपक्षी तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के किसी भी विरोध को रोकने के लिए लगाए गए हैं। नांदयाल में अपराध जांच विभाग (सीआईडी) द्वारा नायडू को गिरफ्तार किए जाने के बाद शनिवार से राज्य के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
चंद्रबाबू नायडू पर है घोटाले का आरोप
चंद्रबाबू नायडू पर 371 करोड़ के कौशल विकास घोटाले में शामिल होने का आरोप है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री को 9 सितंबर 2023 की सुबह करीब 5ः30 बजे चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश पुलिस और CID ने गिरफ्तारी किया था। इससे पहले CID ने कोर्ट में पेश किए गए अपनी रिपोर्ट में कहा कि चंद्रबाबू नायडू पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें कुछ मसले याद नहीं हैं।
Published on:
10 Sept 2023 10:01 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
