’56 इंच का सीना और लाल आंख दिखाइए ना’, तवांग पर भारत-चीन झड़प पर बोले ओवैसी
तवांग झड़प मुद्दे में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि "देश के प्रधानमंत्री राजनीतिक नेतृत्व के मामले में नाकाम साबित हो रहे हैं। 56 इंच का सीना और लाल आंख दिखाइए ना, 9 तारीख को ये झड़प होती है और आप संसद में आज बताते हैं। अगर मीडिया इस पर बात नहीं करती तो फिर आप तो खामोश बैठ जाते। ये सब इनकी नाकामी है। आप हम सभी को उस जगह पर लेकर जाइए। देश के प्रधानमंत्री चीन का नाम लेने से डरते हैं। व्यापार असंतुलन के बाद भी हमारी सेना मार खा रही है, चीन हमारी जमीन में घुसता है।"