
Shyam Saran Negi passed away : भावुक मन से पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, जानें कितनी बार श्याम सरन नेगी ने की थी वोटिंग
हिमाचल प्रदेश के आदिवासी जिले किन्नौर के रहने वाले स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी (106 वर्ष) का शनिवार को हिमाचल प्रदेश में उनके पैतृक स्थान कल्पा में निधन हो गया। हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 के तहत मंडी में 'विजय संकल्प रैली' में बोलतु हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, आज श्याम सरन नेगी जी का दुखद निधन हो गया। 106 वर्षीय नेगी ने 30 से ज्यादा बार मतदान किया था। अभी 2 नवंबर को विधानसभा चुनावों के लिए उन्होंने पोस्टल बैलेट से वोट दिया था। यह बात हर देशवासी को प्रेरित करेगी। मैं बहुत ही भावुक मन से श्याम सरन नेगी जी को श्रद्धांजलि देता हूं। परिजनों ने बताया कि, श्याम सरन नेगी ने तीन दिन पहले प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए डाक मतपत्र के जरिए मतदान किया था। नेगी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, श्याम सरन नेगी के शोक संतप्त परिवार से मिलने और व्यक्तिगत रूप से अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
मैंने कभी भी मतदान का मौका नहीं गंवाया - श्याम सरन नेगी
श्याम सरन नेगी का जन्म जुलाई 1917 में हुआ था। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार उन्होंने 1951-52 में हुए देश के पहले आम चुनाव में मतदान किया था। नेगी ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद राज्य की राजधानी से लगभग 275 किमी दूर स्थित अपने गांव कल्पा में कहा था, 1947 में भारत को आजादी मिलने के बाद से मैंने कभी भी मतदान का मौका नहीं गंवाया और मुझे इस बार भी मतदान करने में खुशी हो रही है। पिछले साल भी उन्होंने मंडी संसदीय उपचुनाव के लिए मतदान किया था।
श्याम सरन नेगी का लोकतंत्र में दृढ़ विश्वास
लोकतंत्र में दृढ़ विश्वास रखने वाले श्याम सरन नेगी ने पंचायत से लेकर लोकसभा तक हर चुनाव में मतदान किया। वह कभी भी मतदान से वंचित नहीं रहे। सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षक नेगी 1951 में चुनाव ड्यूटी पर थे, जब उन्होंने चीनी निर्वाचन क्षेत्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जिसे बाद में किन्नौर नाम दिया गया।
लोकसभा चुनाव में 16 बार किया मतदान
आदिवासी जिले किन्नौर के रहने वाले श्याम सरन नेगी ने अपने घर पर डाक मतपत्र के माध्यम से 34वीं बार प्रदेश की 14वीं विधानसभा चुनाव के लिए मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने पहली बार पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डाला। नेगी ने लोकसभा चुनाव में 16 बार मतदान किया।
Updated on:
05 Nov 2022 03:47 pm
Published on:
05 Nov 2022 02:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
