वैश्विक स्तर पर 12,241 परमाणु वॉरहेड्स में से 9,614 सैन्य स्टॉक में हैं और लगभग 3,912 परिचालन मिसाइलों और विमानों पर तैनात किए गए हैं, जबकि शेष केन्द्रीय भंडारण में रखे गए हैं। तैनात किए गए लगभग 2,100 वॉरहेड्स को बैलिस्टिक मिसाइलों पर हाई ऑपरेशनल अलर्ट पर रखा गया, जिनमें से ज्यादातर रूस या अमेरिका के थे। हालांकि, सिपरी के अनुसार चीन अब शांति के समय में भी मिसाइलों पर कुछ वॉरहेड्स तैनात कर सकता है। 2024 में सभी नौ परमाणु संपन्न देशों ने अपने शस्त्रागार को आधुनिक बनाने में भारी निवेश किया। इसमें मौजूदा प्रणालियों को उन्नत करने के साथ नई प्रौद्योगिकियों और हथियारों में निवेश भी शामिल है।