आयोग के मुताबिक अब तक की जांच में 20 लाख मृतक मतदाता, 28 लाख स्थायी रूप से पलायन करने वाले मतदाता, 7 लाख ऐसे मतदाता जो एक से अधिक जगह नामांकित हैं। 1 लाख मतदाता जिनका पता नहीं चल पाया है। वहीं, 15 लाख मतदाताओं ने अब तक फॉर्म वापस नहीं किए हैं। अब तक 7.17 करोड़ (90.89%) मतदाता फॉर्म प्राप्त और डिजिटाइज किए जा चुके हैं।