9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वंदे भारत का स्मार्ट स्लीपर कोच देखकर आप हो जाएंगे हैरान, जानिए क्या-क्या मिलेगी सुविधाएं

Vande Bharat Express: बहुत ही जल्द देश को स्लीपर वर्जन वाला वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने वाला है। इस ट्रेन के स्लीपर का लुक सामने आया है जो बेहद खुबसूरत है। इसे देख कर आप हैरान रह जाएंगे। रेल मंत्रालय ने स्लीपर वंदे भारत का डिजाइन फाइनल कर आर्डर दे दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
vbst.jpg

Vande Bharat Express: जब से वंदे भारत एक्सप्रेस लांच हुआ है तभी से देश के लोग इसे बहुत प्यार दे रहे हैं। कुछ दिन पहले ही PM Narendra Modi ने देश को 9 वंदे भारत ट्रेनों का सौगात दिया था। बता दें कि अभी तक वंदे भारत में सिर्फ कुर्सी कार की ही व्यवस्था है। इसमें यात्री सिर्फ बैठ कर ही यात्रा कर सकते हैं। इस वजह से इसे लंबी दूरी के लिए नहीं लगाया गया है। इसी बीच अच्छी खबर ये आई है की बहुत ही जल्द वंदे भारत लंबी दूरी तय करेगी। भारतीय रेलवे इसके लिए वंदे भारत का स्लीपर वर्जन ला रहा है। स्लीपर क्लास के भीतर का लुक कैसा होगा, आइये हम आपको दिखाते हैं।


वंदे भारत की स्लीपर ट्रेन कैसी होगी

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर वर्जन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है। इन तस्वीरों को देखकर आपको लगेगा की यह किसी लक्ज़री होटल का कमरा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह माना जा रहा है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 857 बर्थ होंगे जिसमें 34 स्टाफ के लिए हो सकते हैं। बता दें कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अगले साल मार्च में आ सकती है। बता दें कि वंदे भारत के स्लीपर वर्जन को बनाने के लिए रेल विकास निगम लिमिटेड को आर्डर दे दिया गया है।