पहाड़ों पर बर्फीली आफत! हिमाचल में 496 रोड बंद, श्रीनगर हवाईअड्डे से सभी उड़ानें रद्द
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश सहित पहाड़ी इलाकों में आफत की बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी और बारिश से हिमाचल में 496 सड़कें और 908 बिजली के ट्रांसफॉर्मर 2 दिन से ठप हैं। वहीं, कश्मीर घाटी में हुई भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर हवाईअड्डे से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।