
-प्रभास पाटण
Somnath Temple: दीपावली पर शिव भक्तों के लिए अच्छी खबर है। धनतेरस पर सोमनाथ के भक्तों के लिए अहमदाबाद से केशोद की विमान सेवा आरंभ की गई। यात्रियों को सोमनाथ के साथ-साथ गिर जंगल घूमने जाने वाले लोगों के लिए यह सुविधा उपलब्ध की गई है। अहमदाबाद से केशोद की सीधी उड़ान सेवा का आरंभ किया गया। विमान सेवा का आरंभ होने पर पहली फ्लाइट में आए श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। इन्हें माला पहनाकर मिठाई खिलाई गई। पूजारी की ओर से चंदन तिलक किया गया। इसके बाद ट्रस्ट की एसी बस में इन्हें सोमनाथ महादेव के दर्शन के लिए ले जाया गया। मंदिर में ट्रस्ट के महाप्रबंधक विजय सिंह चावड़ा ने खेस पहनाकर यात्रियों का स्वागत किया। नई सुविधा से यात्री प्रसन्न दिखे। ज्ञात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्री सोमनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष है वहीं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ट्रस्टी हैं।
-अहमदाबाद से केशोद की विमान सेवा सप्ताह में तीन दिन- मंगलवार, गुरुवार और शनिवार उपलब्ध रहेगी। इससे श्रद्धालुओं व पर्यटकों को ज्यादा पर्यटन विकल्प मिलेगा।
-अहमदाबाद से फ्लाइट सुबह 10:10 बजे रवाना होगी जो 10:55 बजे केशोद पहुंचेगी। जबकि केशोद से दोपहर बाद सवा 1 बजे फ्लाइट रवाना होगी जो ढाई बजे अहमदाबाद वापस लौटेगी।
श्री सोमनाथ ट्रस्ट से यात्रियों के लिए नि:शुल्क पिकअप बस सेवा आरंभ की गई है। केशोद एयरपोर्ट से उतरते ही यात्रियों व श्रद्धालुओं के लिए ट्रस्ट की ओर से नि:शुल्क एसी पिकअप बस सेवा आरंभ की गई है। यह सेवा मुंबई-केशोद फ्लाइट में आने वाले यात्रियों को उपलब्ध कराई जाएगी।
Updated on:
30 Oct 2024 11:18 am
Published on:
30 Oct 2024 08:02 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
