
Youth stabbed government doctor in chennai
Cancer patient's Son stabbed doctor in Tamil Nadu : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक सरकारी अस्पताल के डॉक्टर पर एक युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। युवक की मां कैंसर से पीड़ित है। इस हमले में बुरी तरह घायल हो चुका डॉक्टर कैंसर रोग विशेषज्ञ हैं और वही उस युवक की की मां का इलाज कर रहे थे। युवक अस्पताल में अपनी मां की देखरेख में लगा हुआ था। यह बताया जा रहा है कि उक्त डॉक्टर खुद भी हृदयरोग संबंधित बीमारियों से ग्रसित हैं और चाकू उनकी छाती के ऊपरी हिस्से में भी लगा। इस हमले में डॉक्टर के सिर में भी चोट आई है। युवक ने डॉक्टर पर एक के बाद एक करके सात बार चाकू से वार किया।
स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने कहा कि घायल डॉक्टर का इलाज आईसीयू में हो रहा है। हालांकि उनकी हालत स्थिर है। वहीं अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि उनके सहकर्मी को पेसमेकर लगा है और हमले के दौरान उनके पेट में भी चोट लगी है।
डॉक्टर को चाकू मारने वाले युवक इस घटना को अंजाम देकर भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे गिंडी पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया। डॉक्टर पर यह जानलेवा हमला शहर के गिंडी इलाके में कलैगनार सेंटेनरी अस्पताल के ओपीडी या बाह्य रोगी विभाग में हुआ। यह बताया जा रहा है कि हमला करने वाले युवक को यह संदेह था कि उसकी मां को डॉक्टर ने गलत दवा दी थी। हमलावर युवक ने अपने शरीर के अंदर छोटा सा चाकू छिपाकर रखा हुआ था। डॉक्टर के सामने आते ही उसने दनादन चाकू से 7 बार वार किए।
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने जांच के आदेश दिए हैं और चिकित्सा सहायता का वादा किया है। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही आश्वासन भी दिया है कि ऐसा हमला दोबारा नहीं होगा। उन्होंने कहा, "डॉक्टरों की सेवा प्रशंसनीय है…और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है।" सीएम ने एक्स पर तमिल में एक लंबे संदेश लिखा है और उसमें कहा है, "समय की परवाह किए बिना मरीजों को इलाज प्रदान करने में हमारे सरकारी डॉक्टरों का निस्वार्थ कार्य अतुलनीय है। सरकार भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उपाय करेगी।"
Updated on:
13 Nov 2024 03:43 pm
Published on:
13 Nov 2024 02:05 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
