
Breaking News
Sonam Wangchuk Hunger Strike: दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आंदोलन के दौरान शनिवार सुबह बड़ा विवाद खड़ा हो गया। 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गई, जिसके बाद प्रदर्शन स्थल पर तनाव बढ़ गया। इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें हिरासत में लिया। उन्होंने पुलिस को लेकर बेहद तीखी प्रतिक्रिया भी दी। दीपके ने कहा कि यह पुलिस अधिकारी नहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के गुंडे है।
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से जंतर-मंतर से हटने को कहा। सीजेपी प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस की बात नहीं माने जाने पर पुलिस ने उन्हें बल का प्रयोग करके वहां से हटाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की कोशिशों के बावजूद भी प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर टीके हुए है और अपनी मांगे पूरी नहीं होने तक प्रदर्शन जारी रखने की बात कह रहे है। इसी दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए दीपके ने दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला।
दीपने ने कहा कि शनिवार सुबह करीब 7 बजे जब मैं फ्रैश होने निकला तो पुलिस के गुंडे वहां आ गए। दीपके के मुताबिक पुलिस सोनम को गालियां देती हुई वहां से घसीटकर ले गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जबरदस्ती एक 60 साल के बुजुर्ग को घसीटकर वहां से हटाया, जो 20 दिनों से भूख हड़ताल पर थे। दीपके ने आगे कहा कि हमें नहीं पता है कि वह लोग सोनम को कहा ले गए है। जब मुझे यर खबर मिली तब मैं अपने दोस्त के घर से जंतर-मंतर जा रहा था और उस दौरान पुलिस ने मेरे साथ मारपीट भी की। दीपके ने आगे कहा कि ये पुलिस वाले नहीं यह आरएसएस के गुंडे है। मैं विदेश से अपने देश लौटा हूं, क्या मैं अपराधी हूं।
अभीजित दीपके ने आगे कहा कि अगर पुलिस को लगता है कि सोनम वांगचुक को ले जाने से यह आंदोलन खत्म हो जाएगा तो वे गलतफहमी में है। हम यहीं डटे रहेंगे और 20 जुलाई को संसद तक मार्च करेंगे। सीजेपी जहां पहले शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही थी वहीं अब उसके संस्थापक अभिजीत दीपक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग भी शुरू कर दी है। दीपके ने कहा कि अब तक हम धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे, लेकिन इस शर्मनाक हरकत के बाद अब हम पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करेंगे।
Updated on:
18 Jul 2026 10:18 am
Published on:
18 Jul 2026 09:16 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
