
महिला को बोनट पर लटकाकर 1 KM तक दौड़ाई कार
Sonipat:हरियाणा के सोनीपत जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। सोनीपत में एक विधवा महिला को कुछ लड़कों ने अपनी कार से टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से महिला कार के बोनट पर गिर गई। इसके बाद युवकों ने अपनी कार की रफ्तार बढ़ा दी। महिला बोनट पर लटकी रही और वे एक किलोमीटर तक कार को दौड़ाते रहे। जब कार की रफ्तार कम हुई तो महिला ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई है। महिला ने आरोप लगाया कि युवकों ने उसके बेटे की भी पिटाई की है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
यह घटना सोनीपत सेक्टर 15 की बताई जा रही है। पूजा नाम की पीड़ित महिला ने पुलिस में श्किायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि उनके बेटे ऋषभ का विवाद मॉडल टाउन निवासी सात्विक से इंस्टाग्राम पर विवाद हुआ था। दोनों एक-दूसरे को फॉलो भी करते थे। एक आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर झगड़ा हो गया था।
ऋषभ के बड़े भाई रिदम ने इस मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे थे। इसी सिलसिले में सात्विक ने 8 मार्च को दोनों भाई को मॉडल टाउन बुलाया। वहां पर सात्विक और उसके दोस्तों ने दोनों भाईयों की पीट दिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए।
पीड़ित पूजा ने बताया कि 9 मार्च को उसका बेटा ऋषभ दूध लेने के लिए सेक्टर-15 के बाजार गया था। दूध खरीद कर लौट रहा था तभी सात्विक अपने दोस्तों के साथ कार में वहां आ गया।उन्होंने ऋषभ को पीटना शुरू कर दिया। ऋषभ ने अपनी मां को फोन घटना के बारे में बताया। उसकी मां तुरंत अपने रिश्तेदारों के साथ बेटे को बचाने पहुंची। आरोपियों ने पीड़िता को कार से टक्कर मार दी और बोनट पर गिराकर कार दौड़ा दी। महिला का कहना है कि पुलिस मामले की ठीक से जांच नहीं कर रही है। आरोप है कि केस को रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है।
Updated on:
11 Mar 2025 08:52 pm
Published on:
11 Mar 2025 04:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
