3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP Horse Trading Allegations: चंद्रशेखर आजाद के बयान पर सपा की मुहर, भाजपा पर लगाया विपक्ष के सांसद-विधायक तोड़ने का आरोप

Uttar Pradesh Politics: नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के एक हालिया बयान ने उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक की सियासत में भूचाल ला दिया है। अब इस विवाद में समाजवादी पार्टी (सपा) भी पूरी ताकत से कूद गई है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Manoj Vashisth

Jul 03, 2026

BJP Horse Trading Allegations

BJP Horse Trading Allegations: चंद्रशेखर आजाद के बयान पर सपा का समर्थन, चुनावी चंदे पर भाजपा से जवाब मांगा (फोटो सोर्स: ians_india

Chandrashekhar Azad Statement: उत्तर प्रदेश में सियासी बयानबाजी का दौर तेज है। भीम आर्मी प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के एक हालिया बयान पर समाजवादी पार्टी (SP) ने खुलकर उनका समर्थन किया है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. आशुतोष वर्मा ने चंद्रशेखर आजाद की बात को बिल्कुल सही ठहराते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है।

सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने कहा कि बिल्कुल सही, मुझे लगता है कि चंद्रशेखर ने बिल्कुल सही बात कही है। आखिर असली पैसा कहां गया और उसका इस्तेमाल कैसे किया गया? क्या उस पैसे का इस्तेमाल शिवसेना के सांसदों को तोड़ने के लिए किया गया, क्या आम आदमी पार्टी के सांसदों को तोड़ने के लिए किया गया, और क्या भारतीय जनता पार्टी ने इसका इस्तेमाल पश्चिम बंगाल में टीएमसी के सांसदों को तोड़ने के लिए किया।

बता दें कि नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर सीधा और तीखा हमला बोला है। सहारनपुर पहुंचे चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि भगवान राम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा अब उसी आस्था के पैसे पर उठ रहे सवालों से भाग रही है।

छोटे कर्मचारियों पर गाज, बड़ों को संरक्षण: चंद्रशेखर

सहारनपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में शब्बीरपुर कांड से जुड़े एक मामले में पेशी के बाद मीडिया से बात करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि भगवान को किसी धन की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि उनके नाम पर राजनीति और कारोबार करने वालों को पैसों की जरूरत होती है। भाजपा ने भगवान राम के नाम पर राजनीति की और चुनाव जीते, लेकिन अब श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए धन को लेकर बेहद गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। उन्होंने सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण में बड़े लोगों को बचाया जा रहा है, जबकि छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई का दिखावा किया जा रहा है।


जांच प्रक्रिया और केंद्रीय एजेंसियों को घेरा

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने इस मामले में विधिक प्रक्रिया (Legal Process) को ताक पर रखने का आरोप लगाया और जांच की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए:

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग