13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेल मंत्रालय की मीटिंग के बाद विनेश फोगाट बोलीं, बृजभूषण सिंह इस्तीफा दें और उन्हें जेल हो, हम केस दर्ज कराएंगे

Wrestlers Protest Aganist WFI खेल मंत्रालय की मीटिंग के बाद प्रतिनिधिमंडल वापस धरना स्थल पर आ गया। बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने मीडिया के सामने कहाकि, वह कुश्ती संघ के अध्यक्ष का इस्तीफा लेकर रहेंगे। जब तक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक यह धरना जारी रहेगा।

2 min read
Google source verification
wfi_1.jpg

खेल मंत्रालय की मीटिंग के बाद विनेश फोगाट बोलीं, बृजभूषण सिंह इस्तीफा दें और उन्हें जेल हो, हम केस दर्ज कराएंगे

दिल्ली के जंतर मंतर पर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के खिलाफ भारतीय पहलवानों का धरना लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी है। WFI के खिलाफ पहलवानों के कड़े रुख के बाद खेल मंत्रालय ने वार्ता के लिए बुलाया। चार पहलवानों का प्रतिनिधिमंडल खेल मंत्रालय गया। जहां उन्होंने मांग की कि, कुश्ती संघ को खत्म कर दिया जाए और नए संघ का गठन किया जाए। कुश्ती संघ में भ्रष्ट लोगों की भरमार है। खेल मंत्रालय संग बैठक खत्म होने के बाद बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने मीडिया के सामने कहाकि, वह कुश्ती संघ के अध्यक्ष का इस्तीफा लेकर रहेंगे। जब तक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक यह धरना जारी रहेगा। वे आश्वासन से खुश नहीं हैं। उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। वह ठोस कार्रवाई चाहते हैं। वह इस बात की उम्मीद में बैठे हैं कि उन्हें न्याय मिलेगा। पूरे कुश्ती संघ को भंग करना चाहिए, जब तक संघ को भंग नहीं किया जाएगा, हम पीछे नहीं हटेंगे।

कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ पर्याप्त सबूत - विनेश फोगाट

विनेश फोगाट ने अपनी बात रखते हुए कहा कि, उनके पास कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। उनके साथ 5-6 लड़कियां हैं, जिनका यौन शोषण हुआ है। और इसे साबित करने के लिए सबूत भी हैं, लेकिन वह सबूत सार्वजानिक नहीं करना चाहते हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि बृजभूषण सिंह इस्तीफा दें और उन्हें जेल हो, हम केस दर्ज कराएंगे।

समाधान नहीं निकला तो हम कानून का लेंगे सहारा - बजरंग पुनिया

भारतीय पहलवान व ओलंपियन बजरंग पुनिया ने कहाकि, हम चाहते हैं कि फेडरेशन को बंद किया जाए क्योंकि फेडरेशन में वे अपने ही लोगों को बिठाएंगे। अगर इसका समाधान जल्दी नहीं निकला तो हम कानून का भी सहारा लेंगे।

यह भी पढ़े - Wrestlers Protest Aganist WFI : कुश्ती में यौन उत्पीड़न मामले की देशभर में चर्चा, कई दल समर्थन में आए, कहा - तुरंत कार्रवाई करें सरकार

मीटिंग में सिर्फ आश्वासन दिया गया - साक्षी मलिक

भारतीय पहलवान साक्षी मलिक ने बताया कि, मीटिंग में सिर्फ आश्वासन दिया गया है, किसी तरह का ठोस कदम या एक्शन लेने की बात नहीं की गई। हम रेसलिंग फेडरेशन को भंग करवाना चाहते हैं। हर जगह उनके लोग हैं। हमें केरल, महाराष्ट्र से फोन आ रहे हैं जो पीड़ित रही हैं। हमारी PM से गुजारिश है कि इंसाफ करें।

हमें जान का भी खतरा है - विनेश फोगाट

भारतीय पहलवान व ओलंपियन विनेश फोगाट ने कहाकि, हमें जान का भी खतरा है, हमने पुलिस का प्रोटेक्शन भी नहीं ली है। जब शोषण होता है तो एक कमरे में होता है वहां कैमरे नहीं लगाए जाते हैं। वे लड़कियां भी हमारे साथ हैं जो इसे साबित कर सकती हैं।

WFI 72 घंटे में जवाब दे, खेल मंत्रालय ने दिया नोटिस

WFI अध्यक्ष पर लगे आरोपों पर हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर ने कहाकि, केंद्रीय खेल मंत्रालय ने नोटिस लिया है और WFI को 72 घंटे में जवाब देने के लिए कहा है। सारी बातें गंभीरता से ली गई हैं। मुझे भरोसा है कि भारत सरकार इस पर संज्ञान लेगी। यह गंभीर विषय है और इससे खिलाड़ियां का मनोबल टूटता है।

यह भी पढ़े - जंतर-मंतर में पहलवानों के धरने पर पहुंचीं वृंदा करात, बजरंग पूनिया ने क्या कहा जानें