
Srinagar Police arrested 2 Lashkar terrorists, recovered a large number of weapons
Jammu Kashmir: श्रीनगर पुलिस को आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। श्रीनगर पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर/TRF के 2 स्थानीय हाईब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही कश्मीर IGP ने बताया है कि श्रीनगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने आतंकियों के पास से 15 पिस्तौल, 30 मैगजीन, 300 राउंड और 1 साइलेंसर सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।
इसके साथ ही कश्मीर IGP विजय कुमार ने बताया कि आतंकियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही आगे जांच चल रही है। आपको बता दें कि हाइब्रिड आतंकवादी ऐसे आतंकवादी होते हैं जो अतिवादी के रूप में लिस्टेड नहीं होते हैं, लेकिन आतंकवादी हमले को अंजाम देने के लिए पर्याप्त रूप से कट्टरपंथी होते हैं। TRF या द रेसिस्टेंस फ्रंट, लश्कर आतंकवादी संगठन की एक शाखा है।
पर्यटन गतिविधि और फ्लाइट की संख्या को नहीं माना जा सकता सामान्य स्थिति का संकेत
शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यहां कि सुरक्षा की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। इसके साथ ही अब्दुल्ला ने आगे कहा कि पर्यटन गतिविधि और कश्मीर के लिए उड़ानों (फ्लाइट) की संख्या को सामान्य स्थिति होने का संकेत नहीं माना जा सकता है। यहां डर की स्थिति ऐसी है कि, कश्मीरी पंडित कर्मचारी अपनी नौकरी छोड़कर कश्मीर से जाने के लिए तैयार हैं।
Published on:
23 May 2022 10:36 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
