
Stop using superstitious words like ‘kala jadu’: Rahul Gandhi's dig at PM Modi
महंगाई, बेरोजगारी व कथित तौर पर ED के द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने पिछले शुक्रवार 5 अगस्त को देशभर में विरोध प्रर्दशन किया। वहीं दिल्ली में विरोध प्रर्दशन के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने काले कपड़े पहन कर विरोध प्रर्दशन किया, जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल यानी 10 अगस्त को जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी के इस अमृत महोत्सव में आज जब देश तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है तब कुछ ऐसा भी हुआ है जिसकी तरफ देश के लोगों का ध्यान लाना चाहता हूं, जिसके बाद उन्होंने कहा कि हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों को अपमानित करने का, इस पवित्र अवसर को अपवित्र करने का प्रयाश किया गया है। ऐसे लोगों की मानसिकता देश के लोगों को समझना जरूरी है।
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम जानते हैं कभी-कभी कोई मरीज अपनी लंबी बिमारी से थक जाता है, निराश हो जाता है। अच्छे से अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने के बाद जब उसे लाभ नहीं होता है तो वो कितना ही पढ़ा लिखा ना हो अंधविश्वास कि तरफ बढ़ने लग जाता है। ऐसे ही हमारे देश में भी कुछ लोग हैं जो निराशा में डूबे हुए हैं। सरकार के खिलाफ झूठ बोलने के बाद भी जनता ऐसे लोगों पर भरोषा करने तो तैयार नहीं है। ऐसी हताशा में ये लोग भी अब काले जादू की तरफ मुड़ते नजर आ रहे हैं। अभी हमने 5 अगस्त को देखा कि काले जादू को फैलाने का कैसे प्रयाश किया गया। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें यह पता नहीं है कि वह कितना ही काला जादू कर लें, कितना ही झाड़ फूक कर लें, अंधविश्वास कर ले, लेकिन जनता का विश्वाश नहीं बन पाएगा। इसको लेकर अब राहुल गांधी ने PM मोदी पर निशाना साधा है।
विरोध प्रर्दशन को लेकर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के द्वारा साधे गए निशाने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने PM मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को महंगाई नहीं दिखती? बेरोज़गारी नहीं दिखती? अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए, ‘काला जादू’ जैसी अंधविश्वासी बातें करके पीएम पद की गरिमा को गिराना और देश को भटकाना बंद कीजिए। इसके बाद उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों पर जवाब तो देना ही पड़ेगा।
5 अगस्त को काले कपड़े पहन कर विरोध प्रर्दशन करने को लेकर गृहमंत्री अमित शाह भी निशाना साध चुके हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि हर दिन कांग्रेसी नार्मल कपड़ों में विरोध करते थे लेकिन इस पवित्र दिन काले कपड़ो में विरोध करके संदेश दिया है कि राम जन्म भूमि का जो शिलान्यास हुआ वो और अब जो भव्य मंदिर बनने जा रहा है इसी के लिए विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके बारे में कहने की तो हिम्मत नहीं है मगर आज भी इतनी जगह हार खाने के बाद भी कांग्रेस तुष्टिकरण नहीं छोड़ रही है। मेरा मानता हूं कि तुष्टिकरण और तुष्टिकरण की नीतियों ने देश का बहुत नुकसान किया है, इसलिए लोगों को तुष्टिकरण की राजनीति से तौबा कर लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कितना भी 'काला जादू' फैला लें कुछ होने वाला नहीं
Published on:
11 Aug 2022 10:43 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
