31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात: दिवाली पर कंपनी ने कर्मचारियों को गिफ्ट किए इलेक्ट्रिक स्कूटर

दिवाली के मौके पर सूरत की एक कंपनी ने अपने 35 कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक स्कूटर गिफ्ट किए हैं। कंपनी का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को ध्यान में रखते हुए हमने यह फैसला लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 4 Nov 2021, 10:32 PM IST

surat company gift electric scooters to employees on diwali

surat company gift electric scooters to employees on diwali

नई दिल्ली। आज पूरा देश रोशनी का त्योहार दिवाली मना रहा है। बता दें कि इस त्योहार पर लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को गिफ्ट देते हैं। वहीं कंपनियां भी इस मौके पर अपने कर्मचारियों को गिफ्ट और मिठाइयां देती हैं, लेकिन गुजरात की एक कंपनी ने इस दिवाली के मौके पर काफी बड़ा दिल दिखाया है। दरअसल, अलायंस ग्रुप ने अपने कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक स्कूटर गिफ्ट किए हैं। इससे कर्मचारी काफी खुश नजर आ रहे हैं, वहीं कंपनी की भी खूब तारीफ हो रही है।

35 कर्मचारियों को दिए इलेक्ट्रिक स्कूटर
यह मामला गुजरात की एक कंपनी का है। माना जाता है कि दिवाली पर गुजरात के व्यापारी अक्सर अपने कर्मचारियों को महंगे गिफ्ट लेती हैं। हीरा कारोबारी सावजी ढोलकिया अपने कर्माचारियों को कार, फ्लैट और बड़े अमाउंट की एफडी दे चुके हैं। वहीं अब इस सूची में लक्ष्मीदास वेकारिया का नाम भी जुड़ गया है, लक्ष्मीदास ने इस दिवाली अपने 35 कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक स्कूटर गिफ्ट दिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कंपनी के डायरेक्टर सुभाष डावर ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही है। ऐसे में हमें कर्मचारियों के लिए दिवाली पर सबसे अच्छा यही गिफ्ट लगा। इसे बाद हमने फैसला किया है कि हमें अपने सभी एम्पलॉइज को को इलेक्ट्रिक स्कूटर देना चाहिए, इससे इनकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

यह भी पढ़ें: दीपावली पर दिल्ली की हवा हुई बदतर, आधी रात के बाद और बिगड़ सकते हैं हालात

बता दें कि अलायंस ग्रुप का कहना है कि इससे कर्मचारियों को भी फायदा होगा और कंपनी के इस कदम से पर्यावरण की भी सुरक्षा होगी। दीपावली के मौके पर इलेक्ट्रिक स्कूटर मिलने से कर्मचारी काफी खुश नजर आ रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है इससे और भी ज्यादा मेहनत करने का जोश आया है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़