16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘बुलडोजर ऐक्शन से 90% हिंदू और सिर्फ 10% मुस्लिम पीड़ित’, भाजपा पर AAP नेता संजय सिंह ने कसा तंज

AAP MP Sanjay Singh: बुलडोजर ऐक्शन पर आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह का बड़ा दावा। उन्होंने कहा कि बुलडोजर कार्रवाई से पीड़ित होने वाले 90% लोग हिंदू हैं और सिर्फ 10% मुस्लिम। काशी-अयोध्या का उदाहरण देकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना।

2 min read
Google source verification
Sanjay Singh

आप सासंद आप नेता, फोटो - IANS

AAP MP Sanjay Singh: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे भाजपा शासित राज्यों में अपराधियों के अवैध निर्माणों पर होने वाली बुलडोजर कार्रवाई हमेशा से सियासी गलियारों में चर्चा का विषय रही है। विपक्षी दल अक्सर आरोप लगाते रहे हैं कि भगवा दल की सरकारें इस ऐक्शन के जरिए एक विशेष समुदाय को निशाना बनाती हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह का मानना है कि बुलडोजर कार्रवाई से पीड़ित होने वाले लोगों में 90 फीसदी लोग हिंदू हैं, जबकि मुसलमानों का आंकड़ा महज 10 फीसदी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकारों की इस नीति से मुसलमानों से कहीं ज्यादा हिंदुओं के आशियाने उजड़ रहे हैं।

'मुसलमानों के नाम पर मजा लेते हैं, लेकिन नुकसान हिंदुओं का हो रहा'

आपको बता दें कि हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान भाजपा की नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए संजय सिंह ने कहा कि सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोग 'एनकाउंटर करा देंगे' और 'उड़ा देंगे' जैसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। बुलडोजर ऐक्शन पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा है कि 'इस कार्रवाई पर कुछ लोग शुरुआत में मजा लेते हैं, लेकिन बाद में उन्हीं को इसकी सजा भुगतनी पड़ती है। जब चार मुसलमानों के घर पर बुलडोजर चलता है, तो लोग लड्डू बांटते हैं कि रहीम, मकसूद या इरफान को निपटा दिया। लेकिन लोग लड्डू बांटते ही रह जाते हैं और पता चलता है कि अगली बार वही बुलडोजर रमेश और श्याम के घर के बाहर आकर खड़ा हो गया।'

देश के हिंदुओं को 'बुलडोजर प्रकोप टूर' की सलाह

संजय सिंह ने अपने दावों को पुख्ता करने के लिए काशी (वाराणसी) और अयोध्या का उदाहरण दिया। उन्होंने देश के हिंदुओं से अपील करते हुए कहा कि अगर वे बुलडोजर के वास्तविक प्रकोप को देखना चाहते हैं, तो उन्हें काशी और अयोध्या का 'बुलडोजर प्रकोप टूर' करना चाहिए। इतना ही नहीं सासंद ने ये भी कहा कि 'काशी और अयोध्या में विकास के नाम पर हजारों हिंदुओं के घर और सैकड़ों प्राचीन मंदिर जमींदोज कर दिए गए। जब आप मुसलमानों को ठीक करने का दावा करते हैं, तो जमीन पर हिंदुओं के घर क्यों तोड़े जा रहे हैं? मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं कि यदि देश भर में बुलडोजर से उजाड़े गए मकानों का आधिकारिक आंकड़ा निकाला जाए, तो उसमें 90 फीसदी हिंदू और सिर्फ 10 फीसदी मुसलमान मिलेंगे।'

सांसद Sanjay Singh ने केंद्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय (ED) पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि देश में एक ऐसी 'ED पार्टी' काम कर रही है, जिसका पूरा राजनीतिक अस्तित्व ईडी पर टिका हुआ है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी ईडी का इस्तेमाल कर देश के लोकतंत्र, राजनीतिक दलों और विपक्षी नेताओं पर कब्जा करना चाहती है। संजय सिंह के मुताबिक, जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में नई बहस छिड़ गई है।