
PHOTO PATRIKA
Delhi dayalpur murder case: दिल्ली के दयालपुर मर्डर केस में सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस को बड़ा सुराग मिला है। दरअसल, मामले का पूरा सीन सीसीटीवी कमरा में रिकॉड हो गया जो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। इस क्लिप में तीन बदमाश हैं जो दो पहिया गाड़ी पर सवार होकर वारदात को अंजाम देकर घटनास्थल से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वायरल वीडियो में चौंकाने वाली बात है यह है कि भागते वक्त भी आरोपियों ने कथित तौर पर हवा में फायरिंग की। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक बदमाश के हाथ में पिस्टल हैं। वहीं दो जो आरोपी है वो स्कूटी पर हेलमेट लगाकर बैठे हैं, जबकि तीसरे युवक ने कैप लगाई हुई थी ताकि उनको कोई पहचान न सके।
जानकारी के मुताबिक, 15 जून की शाम करीब 6:15 बजे दयालपुर के नेहरू विहार इलाके में राशिद नामक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थीं। जिससे राशिद गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पुलिस के लिए सुराग बन गया। अब पुलिस आसपास की गलियों और रास्तों के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की मूवमेंट का पूरा रूट पता लगाया जा सके। साथ ही राशिद और हमलावरों के बीच किसी पुरानी रंजिश या अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही दयालपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमों को लगाया गया है।
Updated on:
16 Jun 2026 12:59 pm
Published on:
16 Jun 2026 12:47 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
