23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surya Grahan 2021 : लग रहा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें भारत में कितने बजे तक लगेगा और कहां दिखेगा? क्या होगा असर

आज साल 2021 का आखिरी सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। भारतीय समयनुसार ये सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। 15 दिनों के अंतराल पर यह दूसरा ग्रहण है। इससे पहले 19 नवंबर 2021 को पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण था।

2 min read
Google source verification
surya grahan 2021

surya grahan 2021

Surya Grahan 2021 : आज साल 2021 का आखिरी सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। भारतीय समयनुसार ये सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। 15 दिनों के अंतराल पर यह दूसरा ग्रहण है। इससे पहले 19 नवंबर 2021 को पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण था। हालांकि भारत में इसका कोई प्रभाव नहीं रहेगा और ना ही यहां नजर आएगा। यह ग्रहण अंटार्टिका, आस्ट्रेलिया के दक्षिणी भाग, अफ्रीका के दक्षिणी भाग,अटलांटिक सागर के दक्षिणी भाग तथा हिंद महासागर के दक्षिणे हिस्‍से में नजर आएगा। यह सूर्य ग्रहण लगभग इस साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण 4 घंटे 8 मिनट तक रहेगा। ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के दौरान आपको किसी भी प्रकार का शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।


ये सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा
इस साल का यह आखिरी सूर्य ग्रहण अंटार्टिका, अंटार्टिका, आस्ट्रेलिया के दक्षिणी भाग, अफ्रीका के दक्षिणी भाग, अटलांटिक सागर के दक्षिणी भाग तथा हिंद महासागर के दक्षिणे हिस्‍से में नजर आएगा। यह सूर्य ग्रहण कुल मिलाकर लगभग चार घंटे तक चलेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। इसलिए इससे जुड़े नियम और मान्यताएं भारत में लागू नहीं होगी।

यह भी पढ़ेँः Delhi Air Pollution: SC की फटकार के बाद केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, टास्क फोर्स और फ्लाइंग स्क्वाड का किया गठन

यहां देख सकते है सूर्य ग्रहण
भारत से सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। हालांकि, भारतीय विभिन्न लाइव स्ट्रीम पर सूर्य ग्रहण देख सकते हैं। इस सूर्य ग्रहण को नासा के ही यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा। आप घर बैठे आसानी से देख सकते हैं। सूर्य ग्रहण का ये खूबसूरत नजारा आप www.virtualtelescope.eu पर वर्चुअल टेलिस्‍कोप की मदद से देख सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः दिल्ली में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट की एंट्री! LNJP में 12 संदिग्ध मरीजों के भर्ती होने के बाद मचा हड़कंप

सूर्य ग्रहण से जुड़ी बातें
हिंदू पंचांग के अनुसार आज का सूर्य ग्रहण शनि अमावस्या के शुभ संयोग के साथ पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 20 साल के बाद यह संयोग बन रहा है। सूर्य और केतु का प्रभाव होने से दुर्घटनाओं की संभावना बन सकती है। ज्‍योतिषियों का कहना है कि ऐसे में आज श्रद्धालु धर्मशास्त्रीय मान्यता अनुसार स्‍नान, दान जैसे धर्मानुष्‍ठान कर पुण्‍य प्राप्‍त कर सकते हैं।