
republic day parade पश्चिम बंगाल के बाद अब दिल्ली और पंजाब की भी झांकी को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार ने इन राज्यों की प्रस्तावित झांकियों को खारिज कर दिया है। रक्षा मंत्रालय ने रविवार को स्पष्ट किया कि पंजाब, दिल्ली और पश्चिम बंगाल की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल नहीं किया गया, क्योंकि वे इस साल की झांकी के व्यापक विषयों के साथ मेल नहीं खाती थीं। पंजाब और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों की प्रतिक्रियाओं का हवाला देते हुए मीडिया रिपोर्टों पर रक्षा मंत्रालय ने अपना बयान जारी किया है।
कैसे होता है झांकियों का
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए झांकियों के चयन के लिए एक स्थापित प्रणाली है, इसके अनुसार रक्षा मंत्रालय सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी), केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की झांकी का प्रस्ताव आमंत्रित करता है। झांकी के प्राप्त प्रस्तावों का मूल्यांकन झांकी के चयन के लिए विशेषज्ञ समिति की बैठकों में किया जाता है, इसमें कला, संस्कृति, चित्रकला, मूर्तिकला, संगीत, वास्तुकला, कोरियोग्राफी आदि के क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल होते हैं।
झांकियों की होती है शॉर्टलिस्टिंग
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक विशेषज्ञ समिति अपनी सिफारिशें करने से पहले थीम, अवधारणा, डिजाइन और उसके दृश्य प्रभाव के आधार पर प्रस्तावों की जांच करती है। परेड की कुल अवधि में झांकियों के लिए आवंटित समय के कारण, विशेषज्ञ समिति द्वारा झांकियों की शॉर्टलिस्टिंग की जाती है, इससे परेड में सर्वश्रेष्ठ झांकियों की भागीदारी होती है।
15-16 झांकी का होता चयन
गणतंत्र दिवस परेड के लिए पंजाब और पश्चिम बंगाल सहित 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने इसमें भाग लेने की इच्छा जताई थी। इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में से हर साल की तरह, उनमें से केवल 15-16 को गणतंत्र दिवस परेड में अपनी झांकी प्रस्तुत करने के लिए अंतिम रूप से चुना जाएगा।
यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस परेड के लिए बंगाल सरकार की झांकी की खारिज, TMC ने केंद्र पर बोला हमला
पंजाब और बंगाल का कब हुआ चयन
आपको बता दें कि बीते कुछ सालों में पंजाब की झांकी को 2017 से 2022 तक आठ वर्षों में छह बार गणतंत्र दिवस परेड के लिए चुना गया था, जबकि पश्चिम बंगाल की झांकी को आठ वर्षों में पांच बार 2016, 2017, 2019, 2021 में और 2023 में चुना गया।
यह भी पढ़ें- Mann Ki Baat: फिट इंडिया, मेंटल हेल्थ से लेकर राम मंदिर तक, जानिए PM मोदी की 10 बड़ी बातें
Published on:
31 Dec 2023 02:58 pm

