20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तमिलनाडु चुनाव: हमारी लड़ाई BJP-RSS की विभाजनकारी राजनीति खिलाफ है, AIADMK पर भड़के राहुल गांधी- अरविंद केजरीवाल

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 (Tamil Nadu Assembly Elections) को लेकर सियासी घमासान जारी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Opposition Leader Rahul Gandhi) ने BJP, RSS और AIADMK पर जुबानी हमला बोला है। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भी BJP पर निशाना साधा है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Vinay Shakya

Apr 21, 2026

Rahul Gandhi (1)

राहुल गांधी (Photo- IANS)

Tamil Nadu Assembly Elections 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। इस चुनावी हलचल के बीच राहुल गांधी ने कन्याकुमारी जिले के दक्षिणी छोर पर स्थित कोलाचेल में चुनावी सभा को संबोधित किया। चुनावी सभा में राहुल गांधी ने BJP, RSS और AIADMK पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि AIADMK ने बीजेपी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

राहुल गांधी बोले- हमारी लड़ाई BJP-RSS की विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ

कोलाचेल की चुनावी सभा में राहुल गांधी ने कहा कि AIADMK पार्टी अब स्वतंत्र नहीं है, बल्कि तमिलनाडु में भाजपा के एजेंडे को लेकर आगे बढ़ा रही है। इस सभा में राहुल गांधी ने RSS के प्रभाव में केंद्र सरकार पर एक भाषा-एक संस्कृति थोपने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि तमिलनाडु की पहचान और स्वायत्तता की रक्षा जरूरी है।
DMK-कांग्रेस गठबंधन तमिलनाडु के अधिकारों और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह चुनावी लड़ाई भाजपा की बांटने वाली राजनीति का विरोध करने, उसे हराने और पूरे लोकतंत्र को कमजोर करने के खिलाफ है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि हमारी यह लड़ाई BJP और RSS की विभाजनकारी राजनीति खिलाफ है। उन्होंने मतदाताओं से गठबंधन के समर्थन की अपील की।

स्टालिन के समर्थन में केजरीवाल ने किया प्रचार

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पूलीयंतोप इलाके में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के साथ रोड शो किया। इस दौरान केजरीवाल ने स्टालिन सरकार की योजनाओं और कार्यशैली की सराहना की और बीजेपी- AIADMK गठबंधन पर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि AIADMK, भाजपा के नियंत्रण में है। बिहार में जो हाल नीतीश कुमार का हुआ है, वैसा ही हाल पलनीस्वामी का होगा। परिसीमन मुद्दे पर स्टालिन के रुख की भी तारीफ की।

बंगाल में राजनाथ सिंह ने ममता सरकार को बताया गुंडाराज

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम के सैंथिया में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने बंगाल में भाजपा सरकार बनाने का दावा किया। राजनाथ सिंह ने बंगाल में ममता बनर्जी सरकार को गुंडाराज बताया। रक्षा मंत्री ने कहा कि बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद राज्य में पूरी तरह से गुंडाराज खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि TMC की भ्रष्ट सरकार ने बंगाल का विकास रोक दिया।

CM योगी-JP नड्डा का TMC पर हमला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के पिंगला में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने TMC सरकार पर तुष्टीकरण, बेरोजगारी और उद्योग बंद कराने का आरोप लगाया। वहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुर्शिदाबाद में कहा कि जनता ममता सरकार को हटाने का मन बना चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि बंगाल में बदलाव की बयार है। यहां के लोग बदलाव चाहते हैं। बता दें कि बंगाल में दो चरणों में 23 व 29 अप्रैल को मतदान होगा। इसके बाद 4 मई को मतगणना होगी।