16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी ने जारी किया घोषणापत्र, किसानों को 9 हजार, महिलाओं को 2 हजार मासिक सहायता, मुफ्त के 3 सिलेंडर का वादा

तमिलनाडु चुनाव में बीजेपी ने महिलाओं को 2000 रुपये मासिक सहायता, 25 हजार की ई-स्कूटर सब्सिडी और ब्याज मुक्त लोन, साथ ही किसानों को 9000 रुपये देने का वादा किया

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ankit Sai

Apr 14, 2026

BJP releases manifesto

बीजेपी ने जारी किया घोषणापत्र

Tamil Nadu Assembly Elections: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक दलों ने अपने वादों और योजनाओं को जनता के सामने रखना शुरू कर दिया है। इस राज्य में हर चुनाव में घोषणापत्र की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है। इसी क्रम में BJP ने मंगलवार को अपना मेनिफेस्टो जारी किया, जिसमें महिलाओं, किसानों और छोटे व्यवसायों के लिए कई बड़े वादे किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मेनिफेस्टो जारी करते हुए कहा कि पार्टी का मुख्य फोकस महिलाओं की आर्थिक मजबूती और सुरक्षा पर रहेगा। उन्होंने घोषणा की कि अगर पार्टी सत्ता में आती है, तो हर घर की महिला मुखिया को हर महीने 2000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी और हर परिवार को एक बार 10,000 रुपये की मदद दी जाएगी।

हर साल 3 मुफ्त सिलेंडर मिलेंगे

बीजेपी के मेनिफेस्टो में महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल की गई हैं। पार्टी ने महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपये के साथ हर साल 3 मुफ्त LPG सिलेंडर देने का वादा किया है, जिससे घरेलू खर्च कम करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा पात्र महिलाओं को ई-स्कूटर खरीदने के लिए 25,000 रुपये की सहायता देने की भी घोषणा की गई है। महिला समूहों को बढ़ावा देने के लिए सहकारी समितियों, सेल्फ हेल्प ग्रुप और एमएसएमई से जुड़ी महिलाओं को 50 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन देने का प्रस्ताव रखा गया है। साथ ही मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में 20% खरीद इन महिला समूहों से करने की अनिवार्यता भी तय करने की बात कही गई है।

किसानों को मिलेगें 9 हजार रुपये

किसानों के लिए भी बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में बड़ा वादा किया है। पार्टी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली 6000 रुपये की सालाना सहायता में 3000 रुपये का अतिरिक्त टॉप-अप देने की घोषणा की है। इससे किसानों को कुल 9000 रुपये की मदद मिलने की बात कही गई है। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा और 4 मई को मतगणना होगी। इस बार मुख्य मुकाबला द्रविड मुनेत्र कड़गम (DMK) के नेतृत्व वाले गठबंधन और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के बीच माना जा रहा है, जिसमें बीजेपी भी शामिल है।

बेटियों की सुरक्षा: न्याय भी, निगरानी भी

मेनिफेस्टो में महिला सुरक्षा को लेकर भी कई बड़े कदम प्रस्तावित किए गए हैं। पार्टी ने जीरो एफआईआर की सुविधा, पीड़ित और गवाहों की सुरक्षा और गंभीर अपराधों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का वादा किया है। खास तौर पर यौन अपराधों के मामलों में तेजी से न्याय सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। इसके अलावा बसों, स्कूलों और विश्वविद्यालयों में 100% सीसीटीवी कवरेज सुनिश्चित करने की योजना भी शामिल है। पार्टी ने निर्भया फंड के बेहतर उपयोग की बात करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने का भरोसा दिया है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग