21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने ‘शवरमा’ खाने से किया मना, जानिए क्यों विवादों में हैं ये वेस्टर्न नॉनवेज डिश

रेस्टोरेंट के साथ-साथ मेट्रों सिटी में सड़क किनारे खाने-पीने की कई चीजें ऐसी बिकती हैं, जो हमारी सेहत के लिए नुकसानदेह होती है। वेस्टर्न डिश शवरमा भी उनमें से ही एक है।

2 min read
Google source verification
shawarma_tamil_nadu_health_minister.jpg

केरल के कासरगोड जिले में पश्चिमी नॉनवेज डिश शवरमा खाने से एक लड़की की मौत हो गई, जबकि 58 लोग बीमार पड़ गए। इस घटना के बाद तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने लोगों से अपील कि है कि वो 'शवरमा' ना खाएं। यह भारतीय व्यंजनों का हिस्सा नहीं है। मंत्री ने कहा कि शवरमा हमारे यहां की भोज्यशैली का हिस्सा नहीं है। केरल की घटना और मंत्री के बयान के बाद शवरमा चर्चा में है। हमें से कई लोग इस नाम को शायद पहली बार सुन रहे होंगे। लेकिन बड़े-बड़े रेस्टोरेंट में इसे प्रेम से परोसा जाता है। कई लोग इसे चाव से खाते भी हैं।

रविवार को राज्य में चले कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए तमिनलाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने लोगों से शवरमा खाने से परहेज करने की बात की। सुब्रमण्यम ने कहा कि अपने यहां की खाने-पीने की कई चीजें हैं। हमें ऐसे व्यंजनों का सेवन करने से बचना चाहिए जो हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। मंत्री ने बताया कि शवरमा पश्चिमी भोजन है। जो वहां की जलवायु परिस्थिति के कारण उपयुक्त हो सकता है। क्योंकि इसे पश्चिमी देशों में माइनस डिग्री में रखा जाता है। लेकिन अपने यहां की परिस्थिति में यह फिट नहीं है। मंत्री ने कहा कि मांस का कोई भी सामान यदि फ्रीजर में सही समय पर नहीं रखा जाए तो तो वह खराब हो जाता है।

यह भी पढ़ेंः

Cashew Benefits: पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने से लेकर सूजन की समस्या को करता है दूर, जानिए भीगे काजू के सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में

मंत्री ने बताया कि शवरमा को सही तरीके से स्टोर करने की सुविधा भारतीय दुकानों में नहीं है। इसलिए दुकान से खुले में रखते है। जहां धूल भी होती है। युवावर्ग बिना इसके प्रभाव को जाने खा रहे हैं। अब जबकि इसे खाने से एक लड़की की मौत हो चुकी है, 58 लोग बीमार हो चुके हैं तो इसे खाने से परहेज करने में ही हमारी भलाई है। मंत्री ने दुकानदारों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वो केवल अपना व्यापार देख रहे हैं। लेकिन हमें अपनी और अपने परिजनों की सुरक्षा की फिक्र है।

क्या है शवरमा, कैसे तैयार होता है
शरवमा मिस्त्र, अरब प्रायद्वीप और मध्य पूर्व के देशों का प्रसिद्ध डिश है। वहां लोग इसे बडे़ चाव से खाते हैं। यह एक नॉनवेज डिश है। जिसे मेमने या मटन के साथ बनाया जाता है। इसे तैयार करने के लिए मांस को पतले स्लाइस में काटा जाता है। फिर इसे शंकु के आकार में रखा जाता है। फिर धीरे-धीरे मुड़ने वाली खड़ी रोटिसरी पर इसे भूना जाता है। यह एक फेमस स्ट्रीट फूड है। जिसे मेमने, मटन, बीफ, चिकन आदि से तैयार किया जाता है। लेकिन इसे तैयार करने की प्रॉपर सुविधा भारतीय दुकानदारों के पास नहीं है।

यह भी पढ़ेंः
Black Gram Benefits: खून की कमी को पूरा करने से लेकर पाचन को बेहतर बनाने में फायदेमंद होता है, काला चना

जांच के बाद 1000 दुकानदारों पर किया गया जुर्माना
तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने आगे कहा कि शवरमा के बारे में कई शिकायतें आई थी। जिसके बाद राज्य सरकार ने खाद्य सुरक्षा विभाग को जांच का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद करीब 1000 दुकानों पर पर्याप्त सुविधा नहीं मिलने के कारण उनपर जुर्माना किया गया है। मंत्री ने आगे बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग का यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।