इन लोगों ने गंवाई जान
हेलिकॉप्टर क्रैश में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी प्तनी के अलावा 11 अन्य जवानों ने भी अपनी जान गंवाई। इनमें ब्रिगेडियर एल एस लिद्दर, सीडीएस के सैन्य सलाहकार एवं स्टाफ अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह शामिल हैं। वहीं अन्य कर्मियों में...विंग कमांडर पी. एस. चव्हाण, स्क्वाड्रन लीडर के. सिंह, जेडब्ल्यूओ दास, जेडब्ल्यूओ प्रदीप ए., हवलदार सतपाल, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेन्द्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार और लांस नायक सई तेजा प्रमुख रूप से शामिल हैं।