15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तमिलनाडु में रियल स्टेट कंपनी G स्क्वायर पर IT और कर्नाटक में सरकारी अफसरों के आवासों पर लोकायुक्त की छापेमारी

भष्ट्राचार के खिलाफ सरकार ने आज नकेल कसी। तमिलनाडु में रियल स्टेट कंपनी जी-स्क्वायर रिलेशंस पर आईटी विभाग ने छापे मारे। इस छापे के खिलाफ DMK के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं कर्नाटक चुनाव से पहले लोकायुक्त ने सरकारी अफसरों के आवास की तलाशी ली।

2 min read
Google source verification
raid.jpg

तमिलनाडु में रियल स्टेट कंपनी G स्क्वायर पर IT और कर्नाटक में सरकारी अफसरों के आवासों पर लोकायुक्त की छापेमारी

आयकर विभाग तमिलनाडु में जी-स्क्वायर रिलेशंस के परिसरों में 50 से अधिक स्थानों पर छापेमारी कर रहा है तो लोकायुक्त के अधिकारी पूरे कर्नाटक में सरकारी अधिकारियों के आवासों पर छापे और तलाशी अभियान चला रहे हैं। लोकायुक्त सूत्रों के मुताबिक दावणगेरे, बेल्लारी, बीदर, कोलार और अन्य जिलों में भी छापेमारी चल रही है। यह अभियान कथिततौर पर आय से अधिक संपत्ति को लेकर है। बेंगलुरु में येलहंका इलाके में बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके (बीबीएमपी) से जुड़े एडीजीपी के आवास पर छापेमारी की जा रही है। वही तमिलनाडु में जी-स्क्वायर रिलेशंस एक रियल एस्टेट कंपनी है। यह कथित रूप से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और उनके परिवार के सदस्यों से जुड़ा है। आयकर अधिकारी स्टालिन के दामाद सबरीसन के ऑडिटर के आवास के परिसरों में भी छापेमारी कर रहे हैं और तलाशी ले रहे हैं। तमिलनाडु के अन्ना नगर क्षेत्र में G स्क्वायर शेयरहोल्डर, DMK विधायक एम.के. मोहन के पुत्र कार्तिक के निवास पर IT विभाग के छापे को लेकर DMK के कार्यकर्ताओं ने उनके आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

स्टालिन के बेटे और दामाद पर आय से कहीं अधिक संपत्ति का आरोप

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कुछ दिन पहले 'डीएमके फाइलें' जारी की थीं, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि, स्टालिन के बेटे और वर्तमान मंत्री उदयनिधि स्टालिन और उनके दामाद सबरीसन ने आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है।

यह भी पढ़ें - शिवकुमार पर कर्नाटक सीएम बोम्मई का पलटवार, बोले - वह अपनी हार से डरते हैं इसलिए लगा रहे बेबुनियाद आरोप

उपमुख्यमंत्री कार्यकाल में जी-स्क्वायर को मिला था समर्थन

आरोप है कि जब स्टालिन अपने पिता करुणानिधि के मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री थे, तब जी-स्क्वायर को खूब समर्थन मिला था। अन्नामलाई ने आरोप लगाया है कि पैसे की हेराफेरी के उनके आरोप न केवल मौजूदा डीएमके सरकार के हैं बल्कि एम. करुणानिधि के समय के भी हैं।

यह भी पढ़ें - बसवा जयंती समारोह में राहुल गांधी बोले, दूसरों से सवाल करना आसान होता है, पर अपने आप से मुश्किल

बीबीएमपी एडीजीपी के आवास की तलाशी जारी

वहीं दूसरी तरफ बेंगलुरु में येलहंका इलाके में बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके (बीबीएमपी) से जुड़े एडीजीपी के आवास पर छापेमारी की जा रही है। बीबीएमपी के एडीजीपी गंगाधरैया के आवासों की तलाशी भी ली जा रही है। येलहंका और महालक्ष्मी लेआउट में उनके आवासों पर 15 अधिकारियों की टीम छापेमारी कर रही है। टीम का नेतृत्व एक एसपी, एक डिप्टी एसपी और एक इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी कर रहे हैं।

तालुक पंचायत के सीईओ के घर पर छापेमारी

लोकायुक्त एसपी उमेश के नेतृत्व में जांच अधिकारी कोलार जिले में तालुक पंचायत के सीईओ एन. वेंकटेशप्पा के कई स्थानों पर संपत्तियों की तलाशी ले रहे हैं। एक अधिकारी हुसैन साब के बेल्लारी और बेंगलुरु स्थित घरों पर भी छापेमारी की जा रही है।

उप तहसीलदार, कार्यपालक अभियंता के आवासों और संपत्तियों की तलाशी

बसवकल्याण के बीदर, मुदुबी के आनंदनगर में उप तहसीलदार विजयकुमार स्वामी के छह आवासों और संपत्तियों पर भी तलाशी चल रही है। कार्यपालक अभियंता सुरेश मेड़ा के बीदर के गुरुनगर स्थित आवास और नौबाद स्थित कार्यालय पर भी छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें - जंतर मंतर पर कुश्ती खिलाड़ियों के धरने का दूसरा दिन, FIR दर्ज न करने का लगाया आरोप