11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tamil Nadu Weather: तमिलनाडु में भारी बारिश के बाद मचा हाहाकार ! स्कूलों में छुट्टियों के निर्देश, जानें IMD पूर्वानुमान

Tamil Nadu Weather Update : तमिलनाडु में सोमवार की रात हुई भारी बारिश के बाद सड़कों पर जल सलाब का गया है। आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Tamil Nadu Weather Update

Tamil Nadu Weather Update

Tamil Nadu Weather Update: इस महीने की शुरुआत से ही ही देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। वहीं तमिलनाडु में सोमवार को पूरी रात भारी बारिश हुई। जिसके बाद सड़कें सैलाब में बदलगई हैं और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तमिलनाडु के रानीपेट और वेल्लोर में प्रशासन ने एक से पांचवीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार को भी राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

इन राज्यों में रेड अलर्ट

इसके अलवा मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बिहार, झारखंड, उपहिमालयी, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, दक्षिण गुजरात, और महाराष्ट्र में भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें: कावेरी जल विवाद को लेकर आज बेंगलुरु बंद का ऐलान, शुक्रवार को पूरा राज्य रहेगा बंद !