तवांग घटना से जोश से भरे हैं जेमिथांग गांव के निवासी
अरुणाचल प्रदेश में तवांग के पास नौ दिसंबर को भारत-चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। जिसके बाद तवांग मामले पर पूरे देश में चर्चा होने लगी। सेना के सूत्रों ने बताया कि, तवांग में एलएसी के कुछ इलाके ऐसे हैं जहां दोनों ही पक्ष अपना दावा करते हैं। कोनचुक त्सेरिंग, एलएसी से सिर्फ 10 किमी दूर भारत के आखिरी गांव जेमिथांग के मूल निवासी हैं। कोनचुक त्सेरिंग का मानना है कि, अरुणाचल के तवांग में हुई हाल की घटना के वीडियो ने स्थानीय लोगों को जोश से भर दिया है। उन्होंने कहाकि, हम अपनी सरकार और सेना पर भरोसा करते हैं। और सेना-आईटीबीपी के साथ बहुत अच्छे संबंध साझा करते हैं। हमारा अनुरोध है कि, वे हमें भी प्रशिक्षित करें।