12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Teachers Day 2022: सीएम अरविंद केजरीवाल बोले- जबतक सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा शुरू नहीं होगी, तब तक देश नंबर 1 नहीं बनेगा

शिक्षक दिवस के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तमिलनाडु में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि, देश में हर बच्चे को चाहे वो अमीर हो या गरीब उसे अच्छी शिक्षा का अधिकार है। इस मौके पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन भी मौजूद रहे।

2 min read
Google source verification
Teachers Day 2022 Delhi CM Arvind Kejriwal Says Providing Good Education In Govt Schools To Become Number One Country

Teachers Day 2022 Delhi CM Arvind Kejriwal Says Providing Good Education In Govt Schools To Become Number One Country

शिक्षक दिवस के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, देश को नंबर वन बनाना है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि, देशभर के सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, देश में हर बच्चे को अच्छी शिक्षा का अधिकारी है फिर चाहे वो गरीब हो या फिर अमीर। इस मौके पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन भी मौजूद रहे। स्टालिन ने इस दौरान सीएम केजरीवाल की जमकर तारीफ भी की। इस दौरान सीएम स्टालिन और सीएम अरविंद केजरीवाल ने कई योजनाओं की शुरुआत की।

शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, इस देश में मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करना जन्म लेने वाले हर बच्चे का अधिकार होना चाहिए फिर चाहे वह अमीर हो या गरीब।

यह भी पढ़ें - अरविंद केजरीवाल ने कहा- देश की राजनीति में परिवारवाद और दोस्तवाद खत्म कर भारतवाद लाएंगे

देशभर में कुछ को छोड़ सभी सरकारी स्कूलों की हालत बुरी
उन्होंने कहा कि, हमारे देश में 27 करोड़ छात्र स्कूल जाते हैं। इसमें से 18 करोड़ सरकारी स्कूलों में जाते हैं। हम जानते हैं कि कुछ को छोड़कर पूरे देश में सरकारी स्कूलों की स्थिति दयनीय है। हम चाहते हैं कि हमारा देश नंबर 1 देश बने।

एम के स्टालिन ने की जमकर तारीफ
इस मौके पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमकर तारीफ की। उन्होंने केजरीवाल को एक फाइटर बताया। सीएम स्टालिन ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल ने जनता की सेवा करने के लिए आईआरएस अधिकारी की नौकरी छोड़ दी।

अपनी मेहनत से वे दिल्ली के मुख्यमंत्री बने और हाल में पंजाब में भी उनकी मंहनत रंग लाई और यहां भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनी। सीएम स्टालिन ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी और अब भी वो इस मामले में सख्त नजर आते है। स्टालिन ने कहा कि, हमें खुशी है कि ऐसा प्रसिद्ध नेता हम लोगों के बीच मौजूद है।

लॉन्च की पुधुमई पेन योजना
तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (एसओई) और मॉडल स्कूल योजना का उद्घाटन किया, जो मोटे तौर पर उन्नत बुनियादी ढांचे वाले दिल्ली के स्कूलों पर आधारित है। यह कार्यक्रम सरकारी भारती महिला कॉलेज में आयोजित किया गया था।

इस योजना के तहत 26 उत्कृष्टता स्कूल और 15 मॉडल स्कूल शामिल हैं। 'थगैसल पल्लीगल' और 'मथिरी पल्लीगल' एसओई और मॉडल स्कूलों के आधिकारिक तमिल नाम हैं।

6 से 12वीं तक के सभी छात्रों के मिलेंगे 1000 रुपए
सीएम स्टालिन ने इस दौरान मुवलुर रामामिरथम अम्मयार स्मारक 'पुथुमाई पेन' (आधुनिक महिला) योजना भी शुरुआत की।

इस योजना के तहत, सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक पढ़ने वाली सभी छात्राओं को बिना किसी रुकावट के 1000 रुपये प्रति माह सीधे उनके बैंक खाते में भुगतान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, देश का पहला वर्चुअल स्कूल दिल्ली में शुरू, जानिए कौन ले सकेगा एडमिशन?