5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Teachers Day 2022: पंजाब के सीएम का बड़ा ऐलान, कॉलेज टीचर्स की बढ़ेगी सैलरी, मिलेगा 7th Pay Commission

शिक्षक दिवस के मौके पर देशभर में शिक्षकों के लिए कई तरह के आयोजन और सम्मान समारोह किए जा रहे हैं। यही नहीं इस दौरान शिक्षकों से लेकर छात्रों तक के लिए खास योजनाओं की शुरुआत भी हुई है। इसी कड़ी में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बड़ा ऐलान किया है।

2 min read
Google source verification
Teachers Day 2022 Punjab CM Bhagwant Mann Announces College Teachers Get Salary With 7th Pay Commission

Teachers Day 2022 Punjab CM Bhagwant Mann Announces College Teachers Get Salary With 7th Pay Commission

शिक्षक दिवस 2022 का दिन पंजाब के हजारों टीचर्स के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस खास दिन पर शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम मान ने कहा कि अब प्रदेश में शिक्षकों की सैलरी बढ़ने वाली है। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ाने वाले टीचर्स को शिक्षक दिवस का बड़ा तोहफा देते हुए इन शिक्षकों के लिए यूजीसी 7th पे स्केल लागू करने का ऐलान किया है। यानी अब इन शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग के तर्ज पर सैलरी दी जाएगी।


मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब के कॉलेज और यूनिवर्सिटी टीचर्स को अब 7th Pay Commission Salary दी जाएगी। इसे 01 अक्टूबर 2022 से ही लागू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Teachers Day 2022: सीएम अरविंद केजरीवाल बोले- जबतक सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा नहीं मिलेगी, तब देश नंबर 1 नहीं होगा

लंबे समय से शिक्षक कर रहे थे मांग
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि, लंबे समय से शिक्ष यूजीसी 7th पे कमीशन लागू करने की मांग कर रहे थे। आम आदमी पार्टी सरकार ने उनकी ये मांग ना सिर्फ सुनी बल्कि इसे पूरी कर दिया है।

7वां वेतन आयोग लागू होते ही इन शिक्षकों की सैलरी अच्छी खासी बढ़ जाएगी। बेसिक पे के साथ-साथ अन्य सभी भत्ते भी बढ़ेंगे।

गेस्ट फैकल्टी की सैलरी भी बढ़ी
टीचर्स डे के मौके पर मुख्यमंत्री मान ने ना सिर्फ रेगुलटर टीचर बल्कि गेस्ट फैकल्टी टीचर्स को भी बड़ा तोहफा दिया है।
प्रदेश के गेस्ट टीचर्स की सैलरी में भी इजाफा होगा। हालांकि ये नियम उन्हीं गेस्ट टीचर्स पर लागू होगा, Guest Faculty कॉलेजों में बीते 18 से 20 वर्षों से पढ़ा रहे हैं, उनकी सैलरी बढ़ाई जा रही हैं।


दरअसल पंजाब देश का एकमात्र ऐसा राज्य था जहां यूजीसी 7th पे स्केल लागू नहीं किया गया था। प्रदेश के करीब 20 हजार कॉलेजों के शिक्षक वर्षों से वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे थे। 2006 में इन शिक्षकों का वेतना आखिरी बार रिवाइज किया गया था।

यह भी पढ़ें - Teachers Day 2022: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षकों को प्रदान किए राष्ट्रीय पुरस्कार