
लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव पटना के एक अस्पताल में भर्ती
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे और पूर्व पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, तेज प्रताप को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। घटना के वक्त वह अपने आवास में थे। बताया कि उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
9 महीने में दूसरी बार पहुंचे अस्पताल
ये 9 महीने में यह दूसरी बार है, जब तेज प्रताप यादव को सीने में दर्द उठा। इससे पहले जुलाई 2023 में तबीयत खराब होने पर उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में लाया गया था।उस समय उन्हें अस्पताल में ICU में रखा गया था। बता दें, गुरुवार को तेज प्रताप बक्सर ने कृष्णब्रह्म में लाइब्रेरी का उद्घाटन किया था।
अस्पताल से तेज प्रताप की आई एक फोटो
अस्पताल से तेज प्रताप की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। इस फोटो में वह ऑक्सीजन मास्क लगाए बेड पर लेटे हुए दिख रहे हैं। बता दें कि तेज प्रताप हसनपुर विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक हैं और नीतीश सरकार में पर्यावरण मंत्री रहे हैं।
Updated on:
16 Mar 2024 09:27 am
Published on:
16 Mar 2024 09:25 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
