
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेजप्रताप यादव। (फोटो- X/@TejYadav14)
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेजप्रताप यादव ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है।
तेजप्रताप ने प्रियंका गांधी को राहुल से बेहतर नेता बता दिया है। उन्होंने यह तक कह दिया है कि राहुल से कांग्रेस चलने वाला नहीं है, पार्टी को प्रियंका ही चला सकती हैं।
जब एनएनआई के रिपोर्टर ने तेजप्रताप से पूछा कि राहुल का आरोप है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के दबाव में आकर इस्तीफा दिया है, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा- राहुल केवल इन्हीं बातों में फंसे रहेंगे। वह शुरू से सिर्फ बुलेट चलाते रहे हैं, बुलेट से मन भर गया तो इनको कुर्सी पर बैठने का लालच आ गया।
तेजप्रताप ने राहुल को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें लालच से दूर रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा- वह (राहुल) जो कुकिंग कर रहे थे, मीट-मुर्गा बना रहे थे, वही बनाते रहें।
इसके बाद, जब प्रियंका के बारे में तेजप्रताप से पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा- वही सिर्फ कांग्रेस को चला सकती हैं। प्रियंका बिल्कुल पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की तरह हैं। राहुल गांधी से पार्टी चलने वाला नहीं है।
तेजप्रताप ने कहा- यात्रा निकलने से, बुलेट चलाने से और दूसरों पर आरोप लगाने से काम नहीं चलने वाला है। उन्होंने कहा- राहुल अभी नीतीश पर आरोप, उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ा तो दूसरे नेता सीएम बने, इससे राहुल को क्या मतलब है? ऐसा लगता है कि बिहार की गद्दी को इन्हें ही बैठना है।
बता दें कि तेजप्रताप अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। राहुल गांधी के बारे में अक्सर उन्हें कुछ बयान देते हुए सुना जाता है। तेजप्रताप पहले भी बुलेट चलाने को लेकर राहुल पर निशाना साध चुके हैं।
हाल ही में तेजप्रताप ने राहुल गांधी को 'फटफटिया मास्टर' कहते हुए निशाना साधा कि वे केवल फटफटिया (बाइक) चलाते हैं और प्रदूषण फैलाते हैं। उन्होंने के बार तो राहुल गांधी को खुद को संसद से निलंबित कर लेने की सलाह तक दे दी थी।
Published on:
21 Apr 2026 11:04 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
