28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेजस्वी सिर्फ ख्याली पुलाव पकाएंगे, जीतन राम मांझी ने RJD के खिलाफ खोला मोर्चा

Bihar Elections: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव ख्याली पुलाव पका लें। वे सरकार बनाने नहीं जा रहे। वे 2010 के चुनाव परिणाम को याद रखें।
less than 1 minute read
Google source verification
Jitan Ram Manjhi

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Photo-IANS)

Bihar Elections 2025: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाने के दावे पर तीखा पलटवार किया है। मांझी ने कहा कि जिस परिवार पर भ्रष्टाचार के आरोप हों, वह भ्रष्टाचार मिटाने की बात कैसे कर सकता है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने तेजस्वी के दावों को 'ख्याली पुलाव' करार देते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगा। मांझी ने 2010 के चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए तेजस्वी को हकीकत में रहने की सलाह दी।

एनडीए की जीत का दावा

मांझी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भ्रम फैलाने की कोशिश की गई थी, लेकिन बिहार की जनता अब समझदार है और एनडीए के पक्ष में मतदान करेगी। उन्होंने दावा किया कि जनता विकास करने वाली सरकार चाहती है, न कि काल्पनिक योजनाओं वाली।

तेजस्वी पर भ्रष्टाचार के आरोप

केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भी तेजस्वी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति भ्रष्टाचार में लिप्त रहा हो, वह भ्रष्टाचार खत्म करने की बात नहीं कर सकता। राय ने राजद के 15 साल के शासन को 'जंगल राज' करार देते हुए आरोप लगाया कि उस दौरान भ्रष्टाचार, नरसंहार, और गरीबों की जमीन हड़पने की घटनाएं आम थीं। उन्होंने तेजस्वी से पूछा कि नौकरी के बदले जमीन लेने वाले भ्रष्टाचार पर कैसे बोल सकते हैं।

तेजस्वी का दावा

तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि उनकी सरकार बिहार को भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त बनाएगी। उन्होंने पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई वाली सरकार बनाने का वादा किया।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग