
amit shah
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इन दिनों तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के दौरे पर हैं। शाह के दौरे पर उनके साथ तेलंगाना बीजेपी के बांदी संजय सहित राज्य बीजेपी के कई नेता भी मौजूद थे। गृहमंत्री के तेलंगाना दौरे के बाद वहां एक बड़ा विवाद सामने आ रहा है। तेलंगाना राष्ट्र समिति टीआरएस एक वीडियो क्लिप शेयर कर दावा किया है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बांदी संजय अमित शाह का जूता उठा रहे थे। टीआरएस ने बीजेपी और बंदी संजय को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
टीआरएस ने गुलामीगिरी बता किया तंज
अमित शाह और बांदी संजय का यह वीडियो वायरल होने के बाद तेलंगाना की सत्तारूढ़ पार्टी टीआरएस ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। तेलंगाना राष्ट्र समिति टीआरएस के नेता यही वीडियो शेयर करके बांदी संजय की आलोचना कर रहे हैं और उन्हें गुलाम बता रहे हैं। वहीं टीआरएस के प्रवक्ता मन्ने कृषक ने लिखा है कि गुजराती नेताओं के पैरों की तरफ जूते सरकाना तेलंगाना के आत्मसम्मान को प्रदर्शित करता है। टीआरएस के साथ कांग्रेस ने भी इस वीडियो को लेकर निशाना साधा है।
यह भी पढ़ें- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भाेपाल दौरा अहम- ऐसे समझें इस दौरे के मायने
ये वीडियो हो रहा है वायरल
आपको बता दें कि अमित शाह रविवार को एक रैली को संबोधित करने हैदराबाद गए। पूर्व कांग्रेस विधायक कोमाटीरेड्डी राजगोपाल रेड्डी के भाजपा में शामिल होने पर रैली का आयोजन किया गया था। टीआरएस द्वारा शेयर की गई वीडियो क्लिप में नजर आ रहा है कि जैसे ही शाह मंदिर से बाहर आते हैं बंडी संजय शू-स्टैंड की तरफ भागते हैं। इसके बाद वह वहां से जूता उठाकर अमित शाह के पैरों की तरफ सरका देते हैं।
Published on:
22 Aug 2022 06:17 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
